दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे, बेटी दुआ का स्वागत किया था. अब दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं. रविवार, 19 अप्रैल को दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. तब से इंटरनेट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. एक तरफ रणवीर अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं. दूसरी तरफ, दीपिका अपने काम में बिजी हैं.
डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में दीपिका अपने 'मॉमी ग्लो' के साथ नजर आ रही हैं दीपिका काफी प्यारी लग रही हैं. ये फोटो शूटिंग के सेट से शेयर की गई है, जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रही हैं. उन्होंने सफेद आउटफिट पहना है, जबकि पुनीत ने कैजुअल टी-शर्ट पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की झलक नहीं दी है. यह स्पष्ट नहीं है कि यह शूट किसी विज्ञापन के लिए था या फिल्म के लिए, लेकिन इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह तस्वीर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली झलक है.
पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये शूट? 10/10. कोई नोट्स नहीं. थैंक यू दीपिका पादुकोण, आपकी नम्रता, ग्रेस और कमाल का होने के लिए. मैं सही में आभारी हूं. मैं आपका कर्जदार बन गया हूं.' इस तस्वीर के शेयर होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक फैन ने लिखा, 'वो सही में कमाल की हैं.' दूसरे ने लिखा, मिसेज धुरंधर ग्लो कर रहीं.' एक अन्य कमेंट किया, 'धुरंधर की रियल लाइफ यलीना.'
बेटी दुआ के साथ किया था बड़ा ऐलान
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ की एक क्यूट तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. फोटो में दुआ ने अपने नन्हे हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़ा हुआ था. इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और फैंस बेहद खुश हो गए. कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्रिटीज ने कपल को बधाई दी थी.
रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखेंगी. बताया गया है कि वह फिल्म 'राका' के लिए वो एक्शन सीन शूट कर रही हैं. इस पिक्चर के हीरो साउथ स्टार अल्लू अर्जुन हैं. इसके अलावा दीपिका को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में भी देखा जाएगा. ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क