ऋतिक के बर्थडे पर होगा फाइटर का अनाउंसमेंट, सीक्रेट है दीपिका पादुकोण का किरदार

फिल्म से जुड़ा अब एक नया डेवलपमेंट सामने आया है और वो ये कि सुपरस्टार दीपिका पादुकोण भी अब इस फिल्म का हिस्सा होंगी. बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक दीपिका ने फिल्म साइन कर ली है और फिल्म में उनका किरदार अभी सीक्रेट रखा गया है.

Advertisement
ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. लंबे वक्त तक उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की थी और काफी वक्त बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन की जो कि एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है. फिल्म का नाम फाइटर होगा जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, सिद्धार्थ आनंद ने ही फिल्म वॉर और साल 2014 में रिलीज हुई बैंग बैंग का निर्देशन किया था.

Advertisement

फिल्म से जुड़ा अब एक नया डेवलपमेंट सामने आया है और वो ये कि सुपरस्टार दीपिका पादुकोण भी अब इस फिल्म का हिस्सा होंगी. बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक दीपिका ने फिल्म साइन कर ली है और फिल्म में उनका किरदार अभी सीक्रेट रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, "जहां ऋतिक रोशन एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका के किरदार को अभी सीक्रेट रखा गया है."

जानकारी के मुताबिक, "दोनों ही कलाकार फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई पड़ेंगे. फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2021 में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है." सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को ऋतिक रोशन के बर्थडे पर फिल्म का अनाउंसमेंट किया जा सकता है. बता दें कि ऋतिक 10 जनवरी को अपना अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे.

Advertisement

साथ नजर आएंगे दो सुपरहीरो

एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म कृष-4 में भी काम करते दिखाई पड़ेंगे. ये ऋतिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. बीते दिनों ऋतिक ने फिल्म वंडर वुमन की एक्ट्रेस से ट्विटर पर चैट की थी जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे. फैन्स ने कयास लगाए थे कि जल्द ही दोनों कलाकार एक ही फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV 

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement