Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. दीपिका ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर और दीपिका की सोशल मीडिया पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां और प्यार दे रहे हैं.
प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी लिटिल प्रिंसेस दुआ की झलक दिखाई दी. लेकिन फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया, क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दीं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है.
दीपिका की पोस्ट देखने के बाद ये क्लियर हो गया कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इस खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में सिर्फ दो ईविल आई इमोजी बनाई हैं.
दीपिका-रणवीर को बधाई दे रहे फैंस
दीपिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई है. कमेंट सेक्शन में हर कोई कपल को बधाई दे रहा है. एक यूजर ने लिखा- बेबी दुआ को सिबलिंग मिलने वाला है. दूसरे ने लिखा- दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं. एक और यूजर ने लिखा- सेकंड बेबी आ रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस की एक्साइटमेंट और खुशी देखते ही बनती है. सभी कपल को दिल खोलकर गुड विशेज दे रहे हैं.
दीपिका और रणवीर सिंह की बात करें तो दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. दीपिका-रणवीर ने कई सालों की डेटिंग के बाद साल 2018 में ग्रैंड तरीके से इंटीमेट वेडिंग की थी. शादी के बाद साल 2014 में कपल ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था. अब दीपिका और रणवीर की जिंदगी में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है.
वैसे ये साल दीपिका और रणवीर के लिए काफी लकी साबित हुआ है. एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और अब दूसरी तरफ एक्टर पापा बनने वाले हैं.
दीपिका और रणवीर को आने वाले नन्हे मेहमान के लिए हमारी तरफ से भी ढेरों बधाई!
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क