ऐश्वर्या राय का हीरो बना एक्टर, हादसे ने बिगाड़ा करियर, कमबैक को तरसा

चंद्रचूड़ सिंह 90s में छाने के एक समय बाद अचानक गायब हो गए थे. उनका एक्सीडेंट हो गया था. हाल ही में एक्टर ने बताया कि उन्होंने कैसे दोबारा इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश की.

Advertisement
90s के स्टार एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Photo by Prodip Guha/Getty Images) 90s के स्टार एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Photo by Prodip Guha/Getty Images)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

90s के कई ऐसे सितारे हैं जो आज कहां हैं और क्या कर रहे हैं, ये हर कोई जानना चाहेगा. कुछ समय पहले आशिकी फेम राहुल रॉय की चर्चा तेज हुई थी. अब चंद्रचूड़ सिंह एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं, जहां उनसे उनके करियर और जिंदगी को लेकर कई सारे सवाल किए गए. एक्टर से उस हादसे के बारे में भी पूछा गया, जिसके कारण उनका करियर बर्बादी की कगार पर आया. 

Advertisement

चंद्रचूड़ सिंह 90s के वो स्टार थे, जो कुछ ही समय में हर फिल्ममेकर के फेवरेट बन गए. उन्होंने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अजय देवगन, संजय दत्त, तब्बू समेत कई सितारों संग काम किया. लेकिन शाहरुख की फिल्म जोश के दौरान उनका गंभीर एक्सीडेंट हुआ, जिसकी वजह से उन्हें काफी सालों तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा. 

कैसे बर्बाद हुआ चंद्रचूड़ का करियर?

समर सरीला पॉडकास्ट में चंद्रचूड़ ने अपने हादसे के बारे में बात की. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे हादसे के अलावा और भी चीजों ने उनका करियर बर्बाद किया. एक्टर ने कहा- एक्सीडेंट ने मेरे करियर में एक बहुत बड़ा फर्क डाला. जब मैं फिल्म जोश की शूटिंग कर रहा था, तब एक छुट्टी के दिन मैं गोवा के बीच पर एडवेंचर के लिए निकला. समंदर में कुछ किलोमीटर जाते ही बीच में मेरा एक्सीडेंट हो गया, जिसमें मुझे काफी गंभीर चोट आई.

Advertisement

'मेरा कंधा शरीर से लगभग अलग हो चुका था. तो फिर मुझे फिजियोथेरेपी करानी पड़ी. लेकिन सेट पर भी तकलीफ होने लगी थी. बार-बार कंधा डिस्लोकेट हो रहा था. फिर सर्जरी करानी पड़ी, ताकि आगे काम जारी रखा जाए. लेकिन हादसा तो सिर्फ मेरी असफलता का एक पहलू है. इसमें और भी कई सारी चीजें रहीं.' चंद्रचूड़ इस दौरान ये भी बताते हैं कि उनकी इंडस्ट्री में किसी से उतनी बातचीत नहीं होती है. वो फिलहाल मुंबई छोड़कर गुरुग्राम में रह रहे हैं.

चंद्रचूड़ ने साल 2010 के बाद वापस बॉलीवुड में कमबैक की कोशिश की. मगर वो अपना 90s वाला चार्म दोबारा बड़े पर्दे पर नहीं ला सके. उन्हें हीरो वाले रोल मिलने बंद हुए और उन्हें फिर साइड रोल्स करके गुजारा करना पड़ा. हालांकि साल 2020 के दौरान वो सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में नजर आए, जिससे उन्हें थोड़ी पहचान वापस मिलने लगी. चंद्रचूड़ का आखिरी प्रोजेक्ट फिल्म बयान था, जिसमें हुमा कुरैशी भी थीं. ये पिछले साल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में लगी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement