सेलेब्स के मालदीव वेकेशन पर वायरल मीम्स, यूजर्स बोले- नाम बदलकर रख दो बांद्रा

इन फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स और मीमर्स के मजे आ गए हैं. कोई भी बॉलीवुड और उसके स्टार्स का मजाक उड़ाने में कमी नहीं कर रहा है. आइए आपको दिखाए अभी तक के बेस्ट मीम्स और जोक्स: 

Advertisement
दिशा पाटनी-कटरीना कैफ दिशा पाटनी-कटरीना कैफ

aajtak.in

  • ,
  • 26 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों छुट्टियां मनाने के मूड में हैं और सभी की फेवरेट सिर्फ एक ही जगह बनी हुई है और वो है मालदीव्स. कोरोना के इस हाल में बॉलीवुड के सेलेब्स रिलैक्स करने और घर से बाहर समय बिताने के लिए साउथ एशिया के मालदीव्स जा रहे हैं. कटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिंहा, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, रकुल प्रीत सिंह, समांथा और नागा चैतन्या तक लगभग हर दूसरा स्टार स्टार या तो मालदीव्स जाकर आ चुका है या फिर जा रहा है. ऐसे में इंटरनेट पर स्टार्स की खूब फोटोज वायरल हो रही हैं और यूजर्स एक्टर्स का मजाक भी बना रहे हैं. 

Advertisement

इंटरनेट पर उड़ रहा स्टार्स का मजाक

अगर आप बॉलीवुड के स्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने देखा होगा कि लगभग आधा बॉलीवुड मालदीव्स में है. कुछ स्टार्स काम के लिए गए हैं तो कुछ छुट्टियां मना रहे हैं. इंस्टाग्राम ऐसे ही स्टार्स की फोटोज से इन दिनों भरा पड़ा है. कुछ स्विमसूट में बीच पर बैठे हुए फोटो शेयर कर रहे हैं तो कुछ रेत में बैठे धुप सकते हुए तो वहीं कुछ शार्क्स और डॉलफिन को देखते हुए. सेलेब्स की वजह से मालदीव्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. 

देखें: आजतक LIVE TV 

इन फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स और मीमर्स के मजे आ गए हैं. कोई भी बॉलीवुड और उसके स्टार्स का मजाक उड़ाने में कमी नहीं कर रहा है. आइए आपको दिखाए अभी तक के बेस्ट मीम्स और जोक्स: 

Advertisement

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस के लॉकडाउन के समय से अभी तक सभी को घर पर रहने की और सावधानी बरतने की नसीहत देते आए हैं. स्टार्स छुट्टियों पर जरूर हैं लेकिन पूरी सावधानी भी बरत रहे हैं. बॉलीवुड में अब फिल्मों की शूटिंग जोरों से चल रही है. ऐसे में स्टार्स छुट्टियां मनाने के बाद शूटिंग पर भी पहुंच गए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही नयी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement