Boycott ट्रेंड पर अर्जुन के कमेंट से नाराज BJP नेता, एक्टर को बताया फ्लॉप, पूछा- बायकॉट पर जनता को क्यों धमकाते हो?

अर्जुन कपूर ने जबसे बायकॉट ट्रेंड पर बयान दिया है उनकी आलोचना हो रही है. यूजर्स के बाद अब बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर अर्जुन कपूर के कमेंट की आलोचना की है. नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को फ्लॉप और निराश एक्टर का टैग तक दे डाला. नेता ने पूछा, बायकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हो?

Advertisement
अर्जुन कपूर  अर्जुन कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बायकॉट ट्रेंड पर बोलकर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. कैंसिल कल्चर पर हाल ही में अर्जुन कपूर ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ इंडस्ट्री को एकजुट होना होगा क्योंकि बॉलीवुड ने काफी बर्दाश्त कर लिया है. बस फिर क्या था, इस बयान के बाद अर्जुन ट्रोल्स होने लगे. अब मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता  नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन की आलोचना की है.

Advertisement

अर्जुन पर नाराज हुए बीजेपी नेता 

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर अर्जुन कपूर के कमेंट की आलोचना की. अर्जुन कपूर को फ्लॉप और निराश एक्टर का टैग भी दे डाला. नरोत्तम मिश्रा का आरोप है कि अर्जुन कपूर ने जनता को धमकाया है. ट्वीट कर बीजेपी नेता ने लिखा- फिल्म अभिनेता #ArjunKapoor का जनता को धमकाना ठीक बात नहीं है. जनता को धमकाने की जगह अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए. अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बायकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं?

अर्जुन को नेता ने दी सलाह

नरोत्तम मिश्रा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे कहते हैं- अब कोई फ्लॉप और निराश एक्टर जनता को धमकाए तो ये मैं अच्छा नहीं मानता. अगर जनता को धमकाने की जगह वो अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा है. मेरा उनसे सवाल है वो जिनके हिमायती हैं टुकड़े टुकड़े वालों के, उनमें हिम्मत है जो किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें, अपमानित शब्द बोल सकें, देवताओं को नीचा दिखा सकें. बस हम सनातनी लोगों के साथ ऐसा करते हो फिर जनता को बायकॉट के ऊपर धमकी देते हो. अब जनता जागरुक हो गई है. इंतजार करो आप भी अर्जुन जी.

Advertisement

अर्जुन कपूर ने क्या कहा था?
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था- ''इंडस्ट्री के लोगों ने चुप रहकर गलत चीज की है. लोग हमारी चुप्पी का फायदा उठाने में लगे हैं. जो उनके मन में आ रहा है, वह बोल रहे हैं. मैंने तो सोचा था कि हमारा काम बोलेगा. इस पर हम रिएक्ट कर अपने हाथ क्यों गंदे करें. लेकिन चीजें हद से ज्यादा ही बढ़ती ही जा रही हैं. बॉलीवुड को बायकॉट करने का सिस्टम अब लोगों की आदत बनती जा रही है.''

''हम सभी को साथ आना होगा और इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी, क्योंकि लोग जो हमारे बारे में लिख रहे हैं, हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं, उन्हें रियलिटी नहीं पता है. अब चीजें ज्यादा होने लगी हैं, यह बिल्कुल फेयर नहीं है. हमने काफी कीचड़ झेल लिया है.''

अर्जुन को लोगों ने किया ट्रोल

अर्जुन कपूर का ये सब कहना था कि लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया. यूजर्स ने अर्जुन को उनकी फ्लॉप फिल्में गिनवा दीं. उन्हें नेपो किड कहा. उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए. यूजर्स ने अर्जुन को चेतावनी दी कि वे उन्हें धमकाएं नहीं. बायकॉट ट्रेंड पर बोलकर अर्जुन को हेटर्स के निशाने पर आने में देर नहीं लगी, अब बीजेपी नेता ने भी एक्टर पर कमेंट कर दिया है. देखना होगा अर्जुन इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement