'आर्टिकल-15' के बाद फिर अनुभव सिन्हा संग काम करेंगे आयुष्मान, सामने आया अनेक का लुक

आयुष्मान खुराना ने फिल्म से अपनी और अनुभव सिन्हा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "अनुभव सिन्हा सर के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं."

Advertisement
आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

दिग्गज फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बीते काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं और अब उनके आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी गई है. उनकी इस अगली फिल्म का नाम होगा 'अनेक'. एक बार फिर से अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना की जोड़ी दर्शकों को कमाल का कॉन्टेंट देने के लिए तैयार है. मालूम हो कि इससे पहले अनुभव-आयुष्मान की फिल्म आर्टिकल-15 जबरदस्त हिट रही थी.

Advertisement

हालांकि फिल्म से जुड़ी अधिकतर जानकारियों को अभी सीक्रेट रखा गया है लेकिन फिल्म से आयुष्मान का लुक जरूर सामने आ गया है. अनुभव और आयुष्मान दोनों ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसने उनके फैन्स को फिल्म के लिए और एक्साइटेड कर दिया है.

आयुष्मान खुराना ने फिल्म से अपनी और अनुभव सिन्हा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "अनुभव सिन्हा सर के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. अनेक. फिल्म से ये रहा मेरा जोशुआ का लुक." बात करें आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्मों की तो अनेक के अलावा भी उनकी दो फिल्में हैं जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.

डॉक्टर जी और चंडीगढ़ करे आशिकी में आएंगे नजर
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी में वह डॉक्टर उदय का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म का ऐलान पहले ही किया जा चुका है हालांकि इससे आयुष्मान का लुक अभी रिलीज नहीं किया गया है. फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा एक्टर की अपकमिंग फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement