आलिया भट्ट ने जाह्नवी को किया बर्थडे विश, दोस्त सनाया ने शेयर की खूबसूरत फोटो

आलिया भट्ट की खास दोस्त सनाया कपूर ने एक थ्रोबैक फोटो के साथ जाह्नवी को विश किया है. इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी जाह्नवी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें विश किया है.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने जरा से ही समय में अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. आज इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. उनकी खास दोस्त सनाया कपूर ने एक थ्रोबैक फोटो के साथ उन्हें विश किया है. इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी जाह्नवी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें विश किया है. 

Advertisement

आलिया भट्ट ने ग्रीन आउटफिट में जाह्नवी कपूर की एक बेहद खूबसूरत सन किस्ड फोटो शेयर की है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- हैपी बर्थडे ब्यूटीफुल सोल. तुम्हारा ये दिन बेहद शानदार रहे. वहीं जाह्नवी की अच्छी दोस्त और कजिन सनाया कपूर ने उनके साथ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. दोनों एक दूसरे को हग करती नजर आ रही हैं. वैसे सनाया संग जाह्नवी की क्यूट बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. सनाया ने कैप्शन में लिखा- हैपी बर्थडे जाह्नवी कपूर, लव यू. 

जाह्नवी कपूर
सनाया संग जाह्नवी

शूटिंग में व्यस्त जाह्नवी कपूर

बता दें कि जाह्नवी कपूर का इस बार कोई खास बर्थडे प्लान नहीं था. एक्ट्रेस इस समय पंजाब में अपनी फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस ने केक काटा है जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव संग हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही में नजर आएंगी. ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है. एक्ट्रेस धड़क और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जिसमें एक्ट्रेस के अभिनय की प्रशंसा भी हुई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement