अजय देवगन ने अपनी फिल्म MayDay की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में अजय संग अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह काम कर रहे है. शूटिंग शुरू होने की जानकारी अजय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी खुलासा किया.
अजय देवगन ने ऐलान किया है कि उनकी फिल्म MayDay, 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी. अजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर क्लैपबोर्ड का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'MayDay के ऑफिशियल स्टार्ट-टू-फिनिश शूटिंग शेड्यूल की शुरूआत होने से बहुत खुश हूं. मेरे सभी फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों के समर्थन के बिना कुछ भी पूरा नहीं है. फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी.'
सालों बाद अमिताभ संग दोबारा नजर आएंगे अजय
इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर मुख्य भूमिकाओं नजर आने वाले हैं. अजय देवगन इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म अजय के प्रोडक्शन हाउस 'अजय देवगन एफ फिल्म' बैनर तले बन रही है. MayDay के जरिए अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की जोड़ी लगभग 7 साल बाद दोबारा पर्दे पर नजर आएगी. यह पहला मौका है जब अजय, अमिताभ को डायरेक्ट कर रहे हैं. अमिताभ और अजय देवगन की जोड़ी ने सत्याग्रह, खाकी और मेजर साहब जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.
बात करें अजय देवगन के अन्य प्रोजेक्ट्स की तो वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. यह फिल्म 2021 के दशहरे पर यानी 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी. इसके अलावा अजय फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया में भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म में संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ नजर आएंगे.
aajtak.in