रकुल प्रीत सिंह निभाएंगी कंडोम टेस्टर का रोल, कुछ महीनों में शुरू होगी शूटिंग

डारेक्टर ने कहा- हमारी फिल्म एक सामाजिक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसका उद्देश्य कंडोम का इस्तेमाल करने के प्रति शर्म खत्म करना है. इसके लिए, मेरा मानना ​​था कि रकुल कैरेक्टर के लिए सबसे परफेक्ट हैं. 

Advertisement
रकुलप्रीत सिंह रकुलप्रीत सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज ने हाल ही में नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया. इसमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक कंडोम टेस्टर की भूमिका में दिखाई देंगी. इस फिल्म का टाइटल अभी देना बाकी है. रकुल को टीम में शामिल करने पर डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने रिएक्शन दिया है.

फिल्म में रकुल की एंट्री पर क्या बोले डायरेक्टर?

डारेक्टर ने कहा,"हमारी फिल्म एक सामाजिक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसका उद्देश्य कंडोम का इस्तेमाल करने के प्रति शर्म खत्म करना है. इसके लिए, मेरा मानना ​​था कि रकुल कैरेक्टर के लिए सबसे परफेक्ट हैं. वो अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं, जिसे वो एक्ट करती हैं और इस तरह के संवेदनशील, विचारशील उत्तेजक विषय के लिए, वो हमारी पहली पसंद थीं.” 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, “दिलचस्प बात ये है कि जब फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था, तब रकुल भी बेहद रोमांचित हो गयी थीं. उन्होंने नरेशन सुना और तुरंत फ़िल्म करने के लिए तैयार हो गई. ” 

स्थिति सामान्य होते ही फिल्म की शूटिंग आने वाले कुछ महीनों में शुरू की जाएगी.


अनुष्का सेन से सौरभ राज जैन तक, ये रही खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
 

कंडोम टेस्टर एक "गुणवत्ता नियंत्रण कार्यकारी" है, जिन्हें बाजार में जारी करने से पहले, कंडोम ब्रांड द्वारा अपने उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए काम पर रखा जाता है. फिल्म इस प्रोडक्शन हाउस से आने वाला एक क्वर्की ड्रामा और नया कॉन्सेप्ट होगा जो पहले कई पाथ-ब्रेकिंग प्रोजेक्ट पेश कर चुके हैं. 


कोरोना से ICU में जंग लड़ रहे एक्टर अनिरुद्ध दवे, पत्नी बोलीं- दुआओं की जरूरत है

Advertisement

आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा बैक टू बैक घोषणाओं के बाद, ये निश्चित रूप से एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है. रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी द्वारा निर्मित और तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित, अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement