1992 के दौर में बॉलीवुड में करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्टा जैसी एक्ट्रेसेस का बोलबाला था. उसी समय फिल्मों में प्रतिभा सिन्हा की एंट्री हुई. प्रतिभा, एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी थीं. एक्ट्रेस 1996 की ब्लॉकबस्टर 'राजा हिंदुस्तानी' के आइकॉनिक गाने 'परदेसी; में अपनी छोटी लेकिन यादगार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. उन्हें देखकर लगा था कि वो इंडस्ट्री में लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
नदीम सैफी संग जुड़ा नाम
प्रतिभा सिन्हा ने 'महबूब मेरे महबूब' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन उन्हें काम मिलता रहा. 'कल की आवाज' के दौरान उनकी मुलाकात म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी से हुई. आशिकी की सफलता के बाद नदीम अपने करियर की ऊंचाईयों को छू रहे थे. साथ काम करते हुए नदीम और प्रतिभा एक दूसरे के करीब आ गए. जल्द ही दोनों का रिश्ता बॉलीवुड गॉसिप का हिस्सा बन गया.
प्रतिभा की मां दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. क्योंकि क्योंकि नदीम पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे. दूसरी बड़ी वजह थी कि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे. माला सिन्हा को ये भी डर था कि ये रिश्ता प्रतिभा के करियर पर असर डाल रहा है. इसलिए प्रतिभा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं.
1996 में प्रतिभा आमिर खान स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' के 'परदेसी' गाने में नजर आईं, जो नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि प्रतिभा ने परदेसी गाने के लिए एक पैसा नहीं लिया था. उन्होंने दोस्ती की खातिर ये शूट सिर्फ 15 दिनों में खत्म किया था. उस समय मैंने उनसे कहा था कि कल लोग तुम्हें इसी गाने की वजह से याद करेंगे. डायरेक्टर ने ये भी अफसोस जताया कि वो सुंदर और काबिल थीं, लेकिन इंडस्ट्री में काम जारी नहीं रख पाईं.
जब प्रतिभा, नदीम के साथ भाग गईं
जैसे-जैसे प्रतीभा और नदीम का रिश्ता गहरा हुआ, माला सिन्हा ने बेटी को उनसे दूर करने के लिए चेन्नई ले गईं. लेकिन फिर भी वो दोनों को दूर नहीं कर सकीं. उसी समय इंडस्ट्री में खबर फैली कि प्रतिभा नदीम के साथ भाग गई हैं.
बॉलीवुड ठिकाना की रिपोर्ट्स के मुताबिक, माला ने बालासाहेब ठाकरे से मदद ली. बेटी को ट्रेस कर मुंबई लाईं, प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नदीम पर सेक्शुअल अब्यूज व किडनैपिंग के गंभीर आरोप लगाए.
जब प्रतिभा ने छोड़ी एक्टिंग
1997 में गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या ने देश को हिला दिया था, जांच में नदीम सैफी का नाम भी सामने आया. हालांकि, ABP लाइव को इंटरव्यू में नदीम ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि गुलशन कुमार की मौत के वक्त मैं लंदन वेकेशन पर था. लोग सोचते हैं कि मैं भागा लेकिन ये अफवाह कैसे फैली पता नहीं चला. पुलिस ने मेरे खिलाफ साजिश रची. कोई कांस्पिरेसी नहीं थी, झूठ था. जान का डर था. लौटता तो पुलिस क्या करती पता नहीं. कोर्ट ने बाद में कहा कोई साजिश नहीं थी.
कुछ और फ्लॉप फिल्मों के बाद प्रतिभा चुपचाप इंडस्ट्री से गायब हो गईं. नदीम भी कभी वापस नहीं लौटे. एक्ट्रेस ने आज तक शादी नहीं की है और वो लाइमलाइट से दूर हैं.
aajtak.in