Advertisement

Jharkhand एग्जिट पोल के बाद रघुवर दास बोले- अबकी बार 65 पार

aajtak.in | 20 दिसंबर 2019, 8:20 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग हुई. इस चरण में 16 सीटों पर मतदान हुआ. इन सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे. इसमें जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा थी तो रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की साख दांव पर लगी हुई थी. 2014 में इन 16 सीटों में से जेएमएम ने 6 पर कब्जा जमाया था. वहीं, पांच सीटें बीजेपी को मिली थी. कांग्रेस ने तीन और जेवीएम ने दो सीटें जीती थीं. विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नजीते बीजेपी को निराश करने वाले हैं. अगर नतीजे एग्जिट पोल जैसे ही आए तो राज्य में बीजेपी की सरकार जाना तय है.

 

 

 

7:50 PM (6 वर्ष पहले)

रघुवर दास बोले- अबकी बार 65 पार

Posted by :- kaushlendra singh
एग्जिट पोल के बावजूद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आजतक के साथ हुई खास बातचीत में कहा- अबकी बार 65 पार
7:38 PM (6 वर्ष पहले)

यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Posted by :- kaushlendra singh
7:37 PM (6 वर्ष पहले)

बीजेपी की सरकार जाने के आसार

Posted by :- kaushlendra singh
बीजेपी को 22-32 सीट
जेएमएम+ 38-50
जेवीएम को 2-4 सीट
आजसू को 3-5 सीट
अन्य को 4-7 सीट
7:35 PM (6 वर्ष पहले)

झारखंड में बीजेपी का वोट प्रतिशत हुआ कम

Posted by :- kaushlendra singh
बीजेपी को 34 प्रतिशत वोट
जेएमएम+ को 37% वोट
जेवीएम को 06 फीसदी वोट
आजसू को 09 फीसदी वोट
अन्य को 14 फीसदी वोट
Advertisement
7:31 PM (6 वर्ष पहले)

थोड़ी देर में आने वाला है एग्जिट पोल

Posted by :- kaushlendra singh
थोड़ी देर में झारखंड विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल आने वाला है.
5:31 PM (6 वर्ष पहले)

5 बजे तक 70.83 फीसदी मतदान

Posted by :- kaushlendra singh
झारखंड विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 70.83 फीसदी मतदान हुआ.
4:59 PM (6 वर्ष पहले)

3 बजे तक 62.65 % मतदान

Posted by :- kaushlendra singh
झारखंड विधानसभा चुनाव के 5वें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक हुआ 62.65 फीसदी मतदान हुआ.
1:36 PM (6 वर्ष पहले)

दोपहर 1 बजे तक 49.01% मतदान

Posted by :- Malaika Imam
झारखंड विधानसभा चुनाव के 5वें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर वोटिंग चल रही है. दोपहर 1 बजे तक 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ है.
12:15 PM (6 वर्ष पहले)

सुबह 11 बजे तक 29.19 फीसदी मतदान

Posted by :- Malaika Imam
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह 11 बजे तक 29.19 फीसदी मतदान हुआ है. इस आखिरी चरण में 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है.
Advertisement
12:15 PM (6 वर्ष पहले)

सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी पड़े वोट

Posted by :- Malaika Imam
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ.
7:17 AM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी की अपील

Posted by :- Devang Gautam
झारखंड चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें.


6:52 AM (6 वर्ष पहले)

16 सीटों पर वोटिंग

Posted by :- Devang Gautam



5:44 AM (6 वर्ष पहले)

2014 में 16 में से 6 सीटों पर जीती थी जेएमएम

Posted by :- Devang Gautam
पांचवें चरण की 16  सीटें संथाल परगना क्षेत्र में आती है, जो जेएमएम का मजबूत गढ़ माना जाता है. 2014 में इन 16 सीटों में से जेएमएम ने 6 पर कब्जा जमाया था. वहीं, पांच सीटें बीजेपी को मिली थी. कांग्रेस ने तीन और जेवीएम ने दो सीटें जीती थीं.
5:42 AM (6 वर्ष पहले)

हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा

Posted by :- Devang Gautam
इस चरण में एक मौजूदा विधायक को छोड़ सभी चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा है तो रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की साख दांव पर लगी हुई है. इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रदीप यादव और पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम में सियासी परीक्षा होनी है. हेमंत सोरेन दो सीटों बरहेट और दुमका सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. पिछले चुनाव में भी वो इन्ही दोनों सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन दुमका सीट से वो हार गए थे. जबकि बरहेट सीट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे और सदन में प्रतिपक्ष के नेता बने थे.

Advertisement
5:41 AM (6 वर्ष पहले)

किन सीटों पर वोटिंग

Posted by :- Devang Gautam
झारखंड के पांचवें चरण में राजमहल, बोरियो, बरहैट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौरैयाहाट, गोड्डा और महगामा सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इन 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.