4:27 PM (7 वर्ष पहले)
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार
Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस बार दो विचारधाराओं की लड़ाई है, दोनों विचारधारा गुजरात में हैं. एक ओर महात्मा गांधी हैं जिन्होंने अपना जीवन देश को बनाने में लगा दिया और आज दूसरी शक्तियां इस विचारधारा को कमजोर करने में लगी हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 जज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए. आज देश की संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की बात करते हैं लेकिन युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन इनकी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हमने 2 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया. राहुल ने कहा कि हम जो कहते हैं वही करके दिखाते हैं.