बंगाल-असम के चुनाव के लिए कांग्रेस ने दी झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी   

पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही, यहां सियासत का पारा भी चढ़ने लगा है. हर दल की ओर से अपनी पूरी ताकत लगाई जा रही है. इस बीच अब कांग्रेस ने भी बंगाल और असम चुनाव को लेकर प्लान तैयार कर लिया है. जल्द ही झारखंड कांग्रेस के नेता पश्चिम बंगाल और असम में पहुंचकर चुनावी जनसभाएं करेंगे. 

Advertisement
कांग्रेस (फोटो-पीटीआई) कांग्रेस (फोटो-पीटीआई)

सत्यजीत कुमार

  • रांची ,
  • 15 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST
  • झारखंड का बजट सत्र पूरा होते ही रवानगी 
  • जनजातीय समुदाय को लुभाने की दी जिम्मेदारी 
  • झारखंड के कई नेता करेंगे दोनों राज्यों में प्रचार

पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है. ये नेता जनजातीय समुदाय को लुभाने के लिए बंगाल में जनसभाएं करेंगे. इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है. अभी झारखंड में बजट सत्र चल रहा है. बजट समाप्त होते ही इन नेताओं की बंगाल के लिए रवा​नगी कर दी जाएगी. 

कांग्रेस ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के अलावा मंत्री, विधायक और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र अभी चल रहा है. बजट सत्र में कई विभागों की अनुदान मांग पर सदन में चर्चा हो रही है. ऐसे में वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की सभा में उपस्थिति जरूरी है, लेकिन बजट सत्र समाप्त होते ही दोनों नेता पड़ोसी राज्य में कैंप कर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे.

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सत्र के बाद 24 मार्च से असम में डिब्रूगढ़ और टी बागान क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं. वे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, पुरुलिया समेत अन्य क्षेत्रों में भी जाएंगे, जहां ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों के बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है. वे वहां का दौरा कर चुके हैं और लगातार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. दूसरी तरफ कृषि मंत्री बादल भी अपने विधानसभा क्षेत्र से लगे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने जाएंगे. इसके अलावा विधायक दीपिका पांडे सिंह, अनूप सिंह और अन्य नेता भी कैंप कर पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement