AAP ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 19 उम्मीदवारों के नाम की हुई घोषणा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस तीसरी सूची में AAP ने 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

Advertisement
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस तीसरी सूची में AAP ने 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इससे पहले आम आदमी पार्टी पहली सूची में 23 और दूसरी सूची में 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के लिए अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित किए हैं. 

Advertisement

यहां से इन्हें मिला टिकट

  • सादुलशहर से गुरविंदर कौर बराड़
  • करणपुर से प्रोफेसर सुखविंदर सिंह वानर सूरतगढ़ से लीलाधर स्वामी 
  • पीलीबंगा (एससी) से वीरेंद्र मेघवाल
  • आदर्श नगर से उमर दराज 
  • अलवर ग्रामीण (एससी) से महावीर प्रसाद राजोरिया 
  • राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ (एसटी) से नन्द लाल मीना 
  • कठूमर (एससी) से सुनील बैरवा 
  • टोडाभीम (एसटी) से आशाराम मीना 
  • पुष्कर से अक्षयराज 
  • डीडवाना से रामनिवास रयाल
  • डेगाना से गणेश मीना
  • नवां से गजेन्द्र सिंह कुकनवाली
  • आसींद से राणा खान 
  • बूंदी से किशन लाल मीना 
  • अन्ता विधानसभा सीट से ऊं गोचर को टिकट दिया गया है.  
AAP ने जारी की तीसरी सूची

25 को वोटिंग और 3 को नतीजे

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने हैं. राजस्थान की 200 सीटों पर चुनाव होगा. इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement