Maharashtra election result: सोलापुर जिले की करमला सीट पर निर्दलीय का कब्जा

21 अक्टूबर को सोलापुर जिले की 11 सीटों पर वोट डाले गए थे. 2011 जनगणना के मुताबिक, सोलापुर जिले की आबादी 43.18 लाख से ज्यादा है.

Advertisement
 Maharashtra assembly election result Maharashtra assembly election result

aajtak.in

  • सोलापुर,
  • 24 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

  • राज्य में 21 अक्टूबर को डाले गए थे वोट
  • सोलापुर जिले में 11 विधानसभा सीटें आती हैं

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला.  करमला सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच टक्कर हुई. इसमें Sanjaymama Vitthalrao Shinde ने बाजी मारी.

2011 जनगणना के मुताबिक, सोलापुर जिले की आबादी 43.18 लाख से ज्यादा है, जबकि औसत साक्षरता 77.02 फीसदी के करीब है. यहां 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे.

Advertisement

सोलापुर जिले में ये विधानसभा सीटें हैं

करमला, माढा, बारसी, मोहोल (एससी), सोलापुर सिटी नॉर्थ, सोलापुर सिटी सेंट्रल, अक्कलकोट, सोलापुर साउथ, पंढरपुर, सांगोले, मालशिरन (एससी).

करमला- इस विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच टक्कर रही. निर्दलीय उम्मीदवार Sanjaymama Vitthalrao Shinde ने  Narayan (Aaba) Govindrao Patil 5494 वोटों के अंतर से हराया. 2014 में यहां से शिवसेना के PATIL NARAYAN GOVINDRAO महज 257 वोटों के अंतर से जीते थे.

माढा-  इस सीट पर एनसीपी के     Shinde Babanrao Vitthalrao ने शिवसेना के Kokate Sanjay Shivlal को 68245 वोटों के अंतर से हराया. बीते चुनाव में भी Shinde Babanrao Vitthalrao जीते थे.

बारसी- इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार Rajendra Vitthal Raut ने बाजी मारी. उन्होंने शिवसेना के  Adv. Dilip Gangadhar Sopal को 3076 वोटों के अंतर से हराया.

मोहोल (एससी)- यहां से एनसीपी के Mane Yashwant Vitthal ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने शिवसेना के  Kshirsagar Nagnath Dattatray को 21699 वोटों से हराया.

Advertisement

सोलापुर सिटी नॉर्थ- इस सीट से बीजेपी के DESHMUKH VIJAYKUMAR SIDRAMAPPA ने 73068 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने वीबीए के ANAND BABURAO CHANDANSHIVE को पटखनी दी.

सोलापुर सिटी सेंट्रल- यहां से एनसीपी के Shinde Praniti Sushilkumar ने जीत दर्ज की. उन्होंने ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार Haji Farooq Maqbool Shabdi को 12719 वोटों से हराया. 2014 में भी ये सीट कांग्रेस के पास थी. 

सोलापुर साउथ- इस सीट पर बीजेपी के Deshmukh Subhash Sureshchandra ने कांग्रेस के Moulali Bashumiya Sayyed (Baba Mistri) को 29247 वोटों से हराया.

अक्कलकोट- यहां से भारतीय जनता पार्टी के Kalyanshetti Sachin Panchappa ने कांग्रेस के Siddharam Satlingappa Mhetre को 36769 वोटों के अंतर से हराया. 2014 में ये सीट कांग्रेस के पास थी.

पंढरपुर- इस सीट से एनसीपी के Bhalake Bharat Tukaram ने बीजेपी के Paricharak Sudhakar Ramchandra को 13361 वोटों के अंतर से हराया. 2014 में भी ये सीट एनसीपी के कब्जे में थी.

सांगोले- इस सीट पर शिवसेना ने पीडब्ल्यूपी को पटखनी दी. शिवसेना के Adv. Shahajibapu Rajaram Patil ने Dr. Aniket Chandrakant Deshmukh को 768 वोटों के अंतर से हराया.

मालशिरन (एससी)- इस सीट से बीजेपी के Ram Vitthal Satpute ने जीत दर्ज की. उन्होंने 2590 वोटों के अंतर से एनसीपी के उम्मीदवार Uttamrao Shivdas Jankar को मात दी.

Advertisement

सोलापुर में अमित शाह ने की थी जनसभा

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोलापुर में जनसभा को संबोधित किया था. अमित शाह ने यहां कहा था कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े से बड़े पद पर आसीन करती है.

वहीं, सोलापुर के अक्कलकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर परिवारवाद का आरोप लगाया और जनता से कहा कि ये जो लड़ाई है वो एक कार्यकर्ता और बाहुबली के बीच की है. इसलिए आपको एक आम कार्यकर्ता के रूप में आए प्रत्याशी को जिताना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »