Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा में बेटी और बेटे को टिकट ना मिलने से कांग्रेस के दो दिग्गज नेता नाराज, बुलाई समर्थकों की बैठक

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 अप्रैल 2024, 8:00 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए दो फेज का मतदान हो चुका है. अब देश की निगाहें तीसरे फेज की वोटिंग पर टिकी हुई है. सात मई को तीसरे फेज के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होना है. इस चुनाव के लिए 1351 उम्मीदवार मैदान में हैं.

सांकेतिक तस्वीर

देश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो चुके हैं. शुक्रवार को दूसरे चरण की 88 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, पहले चरण की बात की जाए तो इसमें 102 सीटों पर मतदान हुआ था. अब 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए तीसरे चरण का चुनाव होना है.

इन 95 लोकसभा सीटों में कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए. चुनाव अधिकारियों ने इनमें से 1563 आवेदनों को वैध माना है. नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1351 है.

8:00 PM (एक वर्ष पहले)

कोल्हापुर में पीएम मोदी ने की रैली, विपक्ष पर साधा निशाना

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सार्वजनिक रैली की उन्होंने कहा कि, विपक्ष ने एक साल, एक पीएम का फॉर्मूला तैयार किया है. अगर विपक्ष को पांच साल का मौका मिला तो उनके पांच अलग-अलग पीएम होंगे. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता दक्षिण भारत को विभाजित कर अलग देश की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि इसे कभी स्वीकार करेगी?

7:50 PM (एक वर्ष पहले)

दिल्ली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया पहला रोड शो

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. खास बात है कि इस रोड शो को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लीड किया. प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आगे बढ़ती रहीं और इस दौरान समर्थक 'I Love Kejariwal' के पोस्टर हाथ में लिए रहे. पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सड़क पर उनका काफिला पहुंचा, जिसमें दिल्ली भर से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है. 

4:14 PM (एक वर्ष पहले)

प्रियंका गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, बोलीं- दरबार लगाकर ज्ञान देते हैं अंकलजी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

प्रियंका गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं .. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगें कि सावधान हो जाओ.. कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी .. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न !  आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं.'

10:15 AM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा में कांग्रेस के 2 दिग्गज पार्टी से नाराज

Posted by :- akshay shrivastava

हरियाणा कांग्रेस के दो दिग्गज नेता इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं. इनमें पहला नाम किरण चौधरी का है, जिनकी बेटी श्रुति चौधरी का भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट काट दिया गया है. इसे लेकर वह पार्टी से खासी नाराज हैं. आज किरण चौधरी ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है.  वहीं, इस लिस्ट में दूसरा नाम हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह का है. उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को भी हिसार से कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है. बीरेंद्र सिंह 28 अप्रैल यानी कल अपने समर्थकों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं. मीटिंग में मुख्य रूप से बीरेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह शिरकत करेंगे.

Advertisement
8:27 AM (एक वर्ष पहले)

शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में ममता बनर्जी की रैली

Posted by :- akshay shrivastava

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 12 बजे आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुजरात और महाराष्ट्र में जनसभा करेंगी.

ये है प्रियंका का शेड्यूल

1. वलसाड के धरमपुर में दोपहर 11.30 बजे रैली

2. महाराष्ट्र के उदगीर में दोपहर 3 बजे जनसभा

8:21 AM (एक वर्ष पहले)

पीएम मोदी गोवा-महाराष्ट्र में करेंगे प्रचार

Posted by :- akshay shrivastava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पीएम मोदी शाम 5 बजे जनसभा को संबो तो वहीं दक्षिणी गोवा में शाम 7 बजे रैली करेंगे.