लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. सियासी दलों के नेता अलग-अलग प्रदेशों में जाकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं. बता दें कि 2024 में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी.
देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. वहीं, 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. आम चुनाव के दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हिमाचल कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत की ओर से हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ की गई हालिया टिप्पणी और बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की है.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में कहा कि पहले राजनीति जाति के आधार पर होती थी, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है और जब सरकार किसी जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर रहती थी तब संपूर्ण भारत के विकास के लिए कार्य नहीं करती थी, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों राजनीति की परिभाषा बदल डाली है, अब वोट बैंक की राजनीति नहीं विकासवाद की राजनीति होती है.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 'मछली खाने' वाले बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हम मछली खाते हैं लेकिन पीएम कहते हैं कि मछली खाने वाले हिंदू विरोधी हैं. मोदी जी मछली खाने पर बंगाल के लोगों को हिंदू विरोधी कह रहे हैं. बीजेपी न सिर्फ हमारे वोट चाहती है बल्कि वह चाहती है कि हम यह तय करें कि किसे वोट देना है, किसे प्यार करना है और किसकी प्रार्थना करनी है.
मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कुल्लू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने हमारी चेतना में सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और बुराई के खिलाफ लड़ाई की चिंगारी जलाई है. हमारी अपनी कोई और पहचान नहीं होनी चाहिए. हम सभी नरेंद्र मोदी हैं. हम उनके लिए लड़ेंगे.'
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. शाम 5 बजे संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ AAP की रणनीति को लेकर होगी.
पीएम मोदी के मटन वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, 'मोदी जी को ये सब नहीं बोलना चाहिए. बीजेपी के लोग कितने लोगों से गले मिलते हैं जो नॉनवेज खाते हैं. बीजेपी के लोग सब चीजों पर पाबंदी लगाना चाहते हैं. कौन क्या खाएगा, कौन क्या पिएगा... ये सब चीजों को कंट्रोल करना चाहते हैं. इन चीजों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.'
वरुण गांधी का टिकट कटने पर पीलीभीत में अखिलेश यादव ने कहा, 'सोचो वरुण गांधी किसानों और युवाओं के साथ थे. उनका टिकट काट दिया. जिसने कुछ काम नहीं किया पीलीभीत के लिए उसको टिकट दे दिया.'
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुद्दे की बात होनी चाहिए. गरीबी, रोजगार, नौकरी कितना दिया प्रधानमंत्री जी ने. गरीबी क्यों नहीं मिटाई. पलायन क्यों नहीं रोका. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया. क्षेत्रीय मुद्दे हावी हैं इस बार.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण का पुनीत पावन काम होता है, कांग्रेस उसका भी बहिष्कार करती है. कांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती है. देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है. लेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले CAA का ये विरोध करते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खड़गे जी कहते हैं राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना. मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है. 70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही. आपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को खत्म कर दी. आज शान से हमारा तिरंगा वहां लहरा रहा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने तक का नहीं है. बल्कि यह देश में मजबूत सरकार बनाने का है. सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करते दिखती है. यहां जो पुराने लोग है, उन्हें 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा. मैंने कहा था कि आप मुझपर भरोसा कीजिए. मैं साठ साल की समस्याओं का समाधान करके दिखाऊंगा. तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी. गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता ना करना पड़े इसकी गारंटी दी थी. आज जम्मू कश्मीर के लाखों परिवार के साथ 5 साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है. आज लाखों परिवारों के पास पांच लाख रुपए के मुफ्त इलाज की गारंटी है. दस साल पहले तक जम्मू-कश्मीर के कितने ही गांव थे. जहां बिजपी पानी और सड़क तक नहीं थे. आज गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. आज जम्मू कश्मीर के 75 प्रतिशत से ज्यादा घरों को पाइप से पानी की सुविधा मिल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दी. बाकी किसी राजनीतिक पार्टी में इसे हटाने की हिम्मत नहीं थी.
राहुल गांधी और स्टालिन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगे. एक दिन पहले ही सत्ताधारी DMK ने कहा था कि पार्टी टीफ और सीएम एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
राहुल गांधी का चुनावी शेड्यूल
1. शाम 4 बजे तमिलनाडु के तिरुनेवेली में जनसभा.
2. शाम 7 बजे कोयंबटूर में मेगा रैली का आयोजन.
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बीजेपी ने दोबारा टिकट दिया है. पीएम मोदी के की रैली को देखते हुए यहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उधमपुर के बाद पीएम मोदी बाड़मेर में विजय शंखनाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को दौसा में सोमनाथ चौराहे से गुप्तेश्वर दरवाजे तक रोड शो निकालेंगे.
पीएम मोदी का चुनावी शेड्यूल
11 बजे से 11.40 तक उधमपुर में रैली
2.15 से 2.55 तक बाड़मेर में जनसभा
4.45 से 5.45 तक दौसा में रोड शो