चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऑब्जर्वर्स संग की बैठक, दिए सख्त निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 2150 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव से पहले काला धन, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं या फिर नकदी की आवाजाही  और वितरण को रोकने ऑब्जर्वर हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में तैनात किए जाएंगे.

Advertisement
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार. (फाइल फोटो) मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार. (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले निर्वाचन आयोग की टीम लगातार राज्यों का दौरा कर रही है. भले ही निर्वाचन आयोग में भले ही हलचल तेज हो, लेकिन चुनावी तैयारियों की रफ्तार अभी जस की तस बनी हुई है. आज सोमवार को शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर 2150 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स की बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी ऑब्जर्वर्स को सख्त निर्देश दिए हैं

निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया यानी काला धन, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं या फिर नकदी की आवाजाही  और वितरण को रोकने ऑब्जर्वर हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में तैनात किए जाएंगे. इस बैठक को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अन्य सहयोगी अधिकारियों ने संबोधित किया.

राजीव कुमार ने कहा कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भय और भेदभाव मुक्त चुनाव के लिए सबको समान अवसर मुहैया कराने के लिए हर संभव इंतजाम हों. इसके लिए आयोग ने अपने पिछले सर्कुलर, नियमावली और हैंड बुक्स को नए जमाने और ट्रेंड के हिसाब से सुधार कर अपडेट कर लिया है. हर ऑब्जर्वर अपने लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सीमा में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि हर ऑब्जर्वर हमेशा अपने फोन, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से उपलब्ध रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement