Ujjain Election Result: BJP ने बचाई सीट, अनिल फिराजिया ने हासिल की जीत

Lok Sabha Chunav Result 2019 Ujjain सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट से बीजेपी के अनिल फिराजिया ने जीत हाासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के बाबू लाल मालवीय 365637 वोटों से हराया है.

Advertisement
Ujjain Lok Sabha Election Result 2019 Ujjain Lok Sabha Election Result 2019

aajtak.in

  • ,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

मध्य प्रदेश की उज्जैन लोकसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट से बीजेपी के अनिल फिराजिया ने जीत हाासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के बाबू लाल मालवीय 365637 वोटों से हराया है.

ये प्रत्याशी मैदान में

2019 के आम चुनाव में उज्जैन संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में  बाबू लाल मालवीय (कांग्रेस), अनिल फिराजिया (भारतीय जनता पार्टी), सतीश परमार (बहुजन समाज पार्टी), महेश मर्मट (शिवसेना) और  रामचंद्र परमार (बहुजन मुक्ति पार्टी) हैं. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में अंबाराम परमार, तिलकराज अह‍रिवार, बानेसिंह परमार और डॉ. सागर सोलंकी शामिल हैं.

Advertisement

सामाजिक ताना-बाना

उज्जैन में पहला लोकसभा चुनाव साल 1957 में हुआ. तब कांग्रेस के व्यास राधेलाल ने जीत हासिल की थी. उन्होंने भारतीय जनसंघ के भार्गव कैलाश प्रसाद को हराया था. इसके अगले चुनाव यानी 1962 में भी कांग्रेस को जीत मिली है.1967 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई.

परिसीमन के बाद यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई और 1967 में यहां पर उसको पहली बार इस सीट पर हार मिली. अगले 3 चुनाव में भी कांग्रेस को यहां पर लगातार हार मिली.  

1984 में कांग्रेस ने एक बार फिर सीट पर वापसी की और सत्यनारायण पवार ने यहां पर जीत हासिल की. हालांकि 1984 की जीत को सत्यनारायण 1989 के चुनाव में दोहरा नहीं सके और यहां पर उनको हार मिली. 1984 में सत्यनारायण पवार से हारने वाले बीजेपी के सत्यनारायण जटिया ने इस बार जीत हासिल की. फिर इसके बाद तो इस सीट पर उनको लगातार जीत मिली.

Advertisement

उज्जैन लोकसभा सीट सत्यनारायण जटिया का गढ़ रही है. बीजेपी को यहां 7 चुनावों में जीत मिली है तो कांग्रेस को सिर्फ 4 बार ही यहां पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है. उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं. नगाड़ा-खचरौड़, घटिया, वडनगर, महीदपुर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, अलोट, तराना यहां की विधानसभा सीटें हैं. यहां की 7 विधानसभा सीटों में 4 पर कांग्रेस और 3 पर बीजेपी का कब्जा है.

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रो. चिंतामणि मालवीय ने कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को मात दी थी. इस चुनाव में चिंतामणि को 6,41,101 (63.08फीसदी) वोट मिले थे और प्रेमचंद को 3,31,438 (32.61 फीसदी) वोट मिले थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतर 3,09,663 वोटों का था. वहीं बसपा उम्मीदवार रामप्रसाद .98 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement