शिवसेना का तंज, कहा- डिबेट में शामिल होने से घबराती है कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला बोला है. शिवसेना ने कांग्रेस द्वारा प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में न जाने के निर्देश पर कटाक्ष किया है.

Advertisement
संजय राउत (फाइल फोटो) संजय राउत (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2019,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला बोला है. शिवसेना ने कांग्रेस द्वारा प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में न जाने के निर्देश पर कटाक्ष किया है. संजय राउत ने कहा कि जिस तरह की डिबेट होती हैं उससे कांग्रेस को डर लगता है कि इस समय बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना हुआ है, ऐसे में उन्हें नुकसान न हो जाए.

Advertisement

राउत ने तंज कसते हुए आगे कहा, लगता है कांग्रेस ने ये निर्णय लिया है कि जब तक सरकार नहीं बनती और सदन नहीं चलता, तब तक उनका कोई प्रवक्ता नहीं बोलेगा.  कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया चैनलों और संपादकों से अनुरोध किया है कि वे अपने शो में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को न बुलाएं. क्योंकि कांग्रेस ने एक महीने के लिए टीवी डिबेट में प्रवक्ताओं को न भेजने का फैसला किया है.

संजय राउत कांग्रेस के साथ-साथ ममता बनर्जी पर हमला बोलने से भी नहीं चूके. उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण है. इसमें इमरान खान नहीं आ रहे हैं क्योंकि हमने उनको नहीं बुलाया है. उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल बांग्लादेश नहीं है, वो हमारे देश का हिस्सा है. पीएम देश का होता है, किसी जाति और धर्म का नहीं होता. दिल्ली में आकर प्रधानमंत्री से मिलना हर एक राज्य के मुख्यमंत्री का कर्तव्य होता है.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि हम एनडीए के घटक दल है. उद्धव ठाकरे परिवार के साथ दिल्ली में हैं, वो शाम को शपथ ग्रहण में जा रहे हैं. राउत ने कहा कि हमारा एक सांसद आज मंत्री पद की शपथ ले रहा है. आधिकारिक तौर पर मोदी मत्रिमंडल में कौन से नेता मंत्री बनेंगे, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. केवल शिवसेना की तरफ से ही यह बात सामने आई है कि उनका एक सांसद आज मंत्री पद की शपथ ले रहा है.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने भाजपा द्वारा बंगाल में राजनीतिक हिंसा में लोगों की हत्या के दावे के बाद ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से मना कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement