Mandsaur Election Result: बीजेपी के सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को दी पटखनी

Lok Sabha Chunav Result 2019 Mandsaur सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट से बीजेपी के सुधीर गुप्ता ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 376734 वोटों से मात दी है.

Advertisement
Mandsaur Lok Sabha Election Result 2019 Mandsaur Lok Sabha Election Result 2019

aajtak.in

  • ,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट से बीजेपी के सुधीर गुप्ता ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 376734 वोटों से मात दी है.

इस  सीट पर 7वें चरण में 19 मई  को वोटिंग हुई थी. यहां पर 77.76 फीसदी वोटिंग हुई थी. 2019 के आम चुनाव में मंदसौर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में मीनाक्षी नटराजन(कांग्रेस), सुधीर गुप्ता(भारतीय जनता पार्टी), प्रभुलाल मेघवाल(बहुजन समाज पार्टी), इस्माइल मेव(बहुजन महा पार्टी), एडवोकेट बापू सिंह गुर्जर( हिंदुस्तान निर्माण दल), मीनाक्षी चौहान(नेशनल वुमन्स पार्टी) और शिवलाल गुर्जर (शिवसेना) हैं. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में नंदलाल मीणा, प्रह्लाद सिंह राजपूत, फूलचंद पाटीदार, रंगलाल धांगर, विजय रान और सईद अहमद  शामिल हैं.

 राजनीतिक पृष्ठभूमि

Advertisement

यहां पर साल 1957 में पहली बार चुनाव हुआ. तब कांग्रेस के मानकलाल ने जीत हासिल की थी. इसके अगले चुनाव में यह सीट कांग्रेस से छिन गई और जनसंघ को जीत मिली. लगातार 4 चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस को इस सीट पर जीत साल 1980 में मिली.

कांग्रेस (आई) के बंवरलाल राजमल ने पिछला दो चुनाव जीतने वाले लक्ष्मीनारायण पांडे को मात दी. इसके अगले चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली, लेकिन 1989 में बीजेपी के लक्ष्मीनारायण पांडे ने फिर यहां पर वापसी की और जीत हासिल की. पांडे ने इसके बाद लगातार 6 चुनावों में जीत हासिल करते हुए यहां पर अपना दबदबा बनाए रखा.

2009 के चुनाव में कांग्रेस ने उनको हराने के लिए दिग्गज नेता मीनाक्षी नटराजन को यहां से उतारा. कांग्रेस का यह कदम सफल साबित हुआ और यहां पर उसका सूखा खत्म हुआ. हालांकि इसके अगले चुनाव यानी 2014 में नटराजन को बीजेपी के सुधीर गुप्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में देखा जाए तो मंदसौर लोकसभा सीट बीजेपी के दबदबे वाली सीट है. 

Advertisement

लक्ष्मीनारायण पांडे का तो यहां पर खूब जादू चला है और उन्होंने सबसे ज्यादा 8 चुनावों में जीत हासिल की. कांग्रेस को इस सीट पर 4 चुनावों में ही जीत मिली है. मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं. जावरा, सुवासरा, नीमच, मंदसौर, गरोठ, जावद, मल्हारगढ़, मनासा यहा कीं विधानसभा सीटें हैं. यहां की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर

बीजेपी और 1 पर कांग्रेस का कब्जा है.

सामाजिक तानाबाना

मंदसौर मध्य प्रदेश का वो जिला है जो हिंदू और जैन मंदिरों के लिए खासा लोकप्रिय है. आजादी के पहले यह ग्वालियर रियासत का हिस्सा था.पशुपतिनाथ मंदिर, बाही पारसनाथ जैन मंदिर और गांधी सागर बांध यहां के मुख्य दर्शनीय स्थल हैं. इस जिले में अफीम का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है. मंदसौर राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़ और मध्य प्रदेश के रतलाम जिलों से घिरा हुआ है. 2011 की जनगणना के मुताबिक मंदसौर की जनसंख्या 24,72,444 है. यहां की 75.49 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है और 24.51 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है. मंदसौर में 16.78 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है और 5.36 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है.

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुधीर गुप्ता ने यहां पर जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को हराया था. सुधीर गुप्ता को 698335 वोट मिले थे तो वहीं मीनाक्षी नटराजन को 394686 वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 303649 वोटों का था. वहीं आम आदमी पार्टी .88 फीसदी वोटों से साथ तीसरे स्थान पर रही थी.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement