Damoh Election Result: बीजेपी का विजयी सफर जारी, प्रह्लाद सिंह पटेल ने मारी बाजी

Lok Sabha Chunav Result 2019 Damoh सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है. इस सीटे से बीजेपी के प्रह्लाद सिंह पटेल ने बाजी मारी है. उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह को 353411 वोटों से मात दी है.  बता दें कि दमोह लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ है. 1989 के बाद से ही इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का विजयी सफर जारी है.

Advertisement
Damoh Lok Sabha Election Result 2019 Damoh Lok Sabha Election Result 2019

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

मध्य प्रदेश की दमोह लोकसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है. इस सीटे से बीजेपी के प्रह्लाद सिंह पटेल ने बाजी मारी है. उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह को 353411 वोटों से मात दी है.  बता दें कि दमोह लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ है. 1989 के बाद से ही इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का विजयी सफर जारी है.

Advertisement

कब और कितनी हुई वोटिंग

इस सीट पर पांचवें चरण में 6 मई को वोटिंग हुई थी, जिसमें क्षेत्र के कुल 1768171 वोटरों में से 65.82 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

चुनावी रण में उतरे ये उम्मीदवार

2019 लोकसभा चुनाव के लिए दमोह लोकसभा सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर प्रह्लाद सिंह पटेल को चुनावी रण में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जित्तू खरे मैदान में हैं, जबकि 5 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

दमोह सीट का राजनीतिक समीकरण

दमोह लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1962 में हुआ था. तब यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित थी. इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी. 1967 में परिसीमन के बाद यह सीट सामान्य हो गई. 1967 और 1971 में भी कांग्रेस को यहां पर जीत मिली थी.

Advertisement

1977 में यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई और भारतीय लोकदल ने इस सीट पर जीत हासिल की. 1980 में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की. कांग्रेस ने 1984 का चुनाव भी जीता. बीजेपी को पहली बार इस सीट पर जीत 1989 में मिली. लोकेंद्र सिंह पहली बार यहां से जीतने वाले बीजेपी सांसद बने.

2014 का चुनावी समीकरण

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रह्लाद सिंह पटेल को 5,13,079 (56.25 फीसदी) वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को 2,99,780 (32.87 फीसदी) वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 2,13,299 वोटों का था. इस चुनाव में बसपा 3.46 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थी.

बता दें कि 1989 में पहली जीत हासिल करने के बाद से बीजेपी को इस सीट पर हार नहीं मिली. दमोह के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं. देवरी, मल्हारा, जबेरा, रहली, पाथरिया, हट्टा, बंडा, दमोह सीटें यहां पर आती हैं. इन 8 सीटों में से 4 पर कांग्रेस का कब्जा है, 3 पर बीजेपी और 1 सीट पर बीएसपी का कब्जा है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement