Bahraich Lok Sabha Chunav Result 2019: सावित्री बाई फुले की करारी हार, बीजेपी के अक्षयबर ने मारी बाजी

Lok Sabha Chunav Bahraich Result 2019: बीजेपी के अक्षयबर लाल को जीत मिली है. उन्होंने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं

Advertisement
Lok Sabha Chunav Bahraich Result 2019 Lok Sabha Chunav Bahraich Result 2019

वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

उत्तर प्रेदश की बहराइच लोकसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है. इस सीट से बीजेपी के अक्षयबर लाल को जीत मिली है. उन्होंने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत नहीं बचा सकीं. इस सीट पर पांचवें चरण के तहत 6 मई को वोटिंग हुई थी. यहां इस बार 56.46% मतदान हुआ था.

Advertisement

बहराइच से इस बार यहां से मौजूदा सांसद सावित्री बाई फुले ने पाला बदल कर कांग्रेस का दामन थामा. बीजेपी ने इस बार अक्षयबर लाल को टिकट दिया. अक्षयबर के सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा के शब्बीर बाल्म‍िकी चुनावी मैदान में थे. कांग्रेस की तरफ से सावित्री बाई फुले की भी परीक्षा थी. इसके अलावा प्रगतिशील समाजावादी पार्टी (लोहिया), राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (युनाइटेड), राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, शिवसेना के साथ अन्य तीन निर्दलीय भी मैदान में थे.

बहराइच संसदीय सीट उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में और प्रदेश के 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में से एक है. 2011 की जनगणना के अनुसार, बहराइच जिले की कुल आबादी 34.9 लाख है जिसमें 18.4 लाख (53%) पुरुष और 16.4 लाख (47%) महिलाओं की आबादी है. इसमें से 85% आबादी सामान्य वर्ग की और 15 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है. यहां 66% लोग हिंदू और 34% मुस्लिम समुदाय से आते हैं. लिंगानुपात के आधार पर प्रति हजार पुरुषों पर 892 महिलाएं हैं. इस जिले की साक्षरता दर बेहद दयनीय है और यहां की आधी से कम आबादी ही साक्षर है. 49% साक्षर आबादी में पुरुषों की 58% पुरुष और 39% महिलाओं की आबादी साक्षर है.

Advertisement

बहराइच जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र (बल्हा, नानपारा, मटेरा, महासी और बहराइच) आते हैं, जिसमें बल्हा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इन 5 सीटों में से एक पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है,  जबकि शेष 4 पर बीजेपी की पकड़ है.

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की थी. तब इस संसदीय क्षेत्र में कुल 16,38,645 मतदाता थे जिसमें 8,82,776 पुरुष और 7,55,869 महिला मतदाता थीं. इनमें से 9,34,263 (57.0%) लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 13,498 (0.8%) लोगों ने नोटा के पक्ष में वोट किया था.

यहां पहले नंबर पर बीजेपी की सावित्री बाई फुले 4,32,392 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहीं. शब्बीर अहमद 3,36,747 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे. बसपा के डॉक्टर विजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे जबकि कांग्रेस के कमांडो कमल किशोर चौथे स्थान पर रहे. आम आदमी पार्टी यहां पांचवें नंबर पर रही.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement