तमिलनाडु की अरानी लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. इस सीट से कांग्रेस के विष्णु प्रसाद एम के ने एआईडीएमके इलुमलाई वी को 2 लाख 30 हजार 806 वोटों से हरा दिया. के विष्णु प्रसाद को 617760 वोट मिले थे, जबकि इलुमलाई वी को 386954 वोट मिले. बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई.
ये रहे नतीजे
कितने प्रत्याशी थे मैदान में
कांग्रेस ने इस सीट से विष्णु प्रसाद एमके को टिकट दिया है. वहीं एआईएडीएमके ने यहां से वी.एलुमलाई को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है. बसपा ने यहां से शिवप्रकाश के टिकट दिया है.
2014 का जनादेश
2014 लोकसभा चुनाव में अरानी संसदीय क्षेत्र के सांसद वी. एलुमलाई ने 2,43,844 वोटों से जीत हासिल की थी. उनका सीधा मुकाबला डीएमके प्रत्याशी आर. सिवानंदम से थे. एआईएडीएमके प्रत्याशी वी. एलुमलाई को 13,69,668 में से 5,02,721 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी और डीएमके उम्मीदवार को 2,58,877 वोट मिले थे. वहीं पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) को 2,53,332, कांग्रेस को 27,717 और बीएसपी को 5,573 वोट मिले थे. जबकि नोटा के हिस्से में सिर्फ 9,304 वोट आए थे.
सामाजिक ताना-बाना
2011 की जनगणना के मुताबिक, अरानी संसदीय क्षेत्र की जनसंख्या 18,04,274 है. जिसमें से 83.5 फीसदी लोग ग्रामीण इलाके में रहते हैं, जबकि 16.5 फीसदी शहरी आबादी है. यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 23.16 फीसदी है तो वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या 1.29 फीसदी है.
सीट का इतिहास
अरानी सीट का गठन 2008 के परिसीमन के बाद हुआ. अरानी लोकसभा सीट चेन्नई के तिरुवल्लूर जिले के अतंर्गत आती है. इस सीट पर 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के एम. कृष्णासामी ने जीत हासिल की. लेकिन सीट पर दूसरी बार हुए चुनाव में एआईएडीएमके ने जीत पर जीत दर्ज करके सीट पर कब्जा किया.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
सुरेंद्र कुमार वर्मा