झारखंड चुनाव: पांचवें चरण के मतदान के लिए पर्चा भरने का आज आखिरी दिन

झारखंड में 7 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान है. इसके तहत 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. आज (3 दिसंबर) को अंतिम चरण के मतदान के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. झारखंड में पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

Advertisement
झारखंड में आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को है. (फोटो-पीटीआई) झारखंड में आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को है. (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

  • अंतिम चरण के लिए पर्चा भरने का आज आखिरी दिन
  • 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड का प्रचंड चुनावी समर चल रहा है. 7 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान है. इसके तहत 20 विधानसभा सीटों पर मतदान है. आज (3 दिसंबर) को अंतिम चरण के मतदान के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. झारखंड में पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए आज पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. 20 दिसंबर को राजमहल, बोरियो, बरहैट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौरैयाहाट, गोड्डा और महगामा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

हेमंत सोरेन के लिए अहम है चुनाव

Advertisement

इस चरण में दुमका और बरहैट अहम सीटें हैं. यहां से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. हेमंत सोरेन दोनों सीटों से पर्चा भर चुके हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन 16 में से 6 सीटों पर जीत हासिल की थी. इनमें से 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की बढ़त बरकरार रही, जबकि एक सीट पर पार्टी पिछड़ गई थी.

2014 में 6 सीटें झामुमो ने जीती थीं. पिछले लोकसभा चुनाव में जेएमएम ने 4 सीटों पर अपनी बढ़त कायम रखी थी. जबकि 2 सीटों पर जेएमएम पिछड़ गई थी. 2 सीटें कांग्रेस ने जीती थी. उसने दोनों सीटों पर बढ़त बनाए रखी. 1 सीट झाविमो के खाते में गई थी. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में झाविमो अपने सीट पर पिछड़ गई.

पढ़ें: अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा- क्या घुसपैठिए आपके चचेरे भाई लगते हैं?

Advertisement

26 नवंबर को जारी हुई थी अधिसूचना

पांचवें चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 26 नवंबर को जारी हुई थी. आज पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. 4 दिसंबर को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी होगी. 6 दिसंबर तक कैंडिडेट नाम वापस ले सकेंगे. 20 दिसंबर को मतदान है, जबकि वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement