कटरगाम विधानसभा सीट: बीजेपी के विनोदभाई मोराडिया जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कटरगाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विनोदभाई अमर्षिभाई मोराडिया ने जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला कांग्रेस के जिग्नेश जिवानी से था. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने भी नागाजीभाई को चुनाव में उतार था. इस सीट पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान वोटिंग करवाई गई थी.

Advertisement
कटरगाम कटरगाम

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कटरगाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विनोदभाई अमर्षिभाई मोराडिया ने जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला कांग्रेस के जिग्नेश जिवानी से था. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने भी नागाजीभाई को चुनाव में उतार था. इस सीट पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान वोटिंग करवाई गई थी. 

अभ्यर्थी दल का नाम मत
विनोदभाई अमरशीभाई मोरडिया (विनुभाई निन्गाला ) भारतीय जनता पार्टी 125387
जिग्नेश जिवाणी (मेवासा ) इंडियन नेशनल कांग्रेस 46157
नगजीभाई बी . आम्बलिया आम आदमी पार्टी 4135
दिनेशभाई जिकादरा (प्रजापति ) निर्दलीय 872
नयन नाथूभाई मावानी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 505
बलवंतभाई हीरजीभाई वरिया शिवसेना 395
जयकुमार जशभाई पटेल (गोपू ) निर्दलीय 275
शाह फ़क़ीर अकबर लियाकत निर्दलीय 236
सोंदरवा भरतभाई कान्जीभाई सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी 188
पंचाल उमेश युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक) 156
पटेल विनोदकुमार करसनभाई राष्ट्र मंगल मिशन पार्टी 140
अल्पेशभाई हरिभाई इटालिया निर्दलीय 112
शेख रौशनआरा भारतीय बहुजन कांग्रेस 106
राजेशकुमार धरमशिभाई पिपल्या अपनी सरकार पार्टी 60
इनमें से कोई नहीं इनमें से कोई नहीं 1693

साल 2012 में इस सीट से बीजेपी के नानुभाई भगवानभाई वेनानी विधायक चुने गए थे. उन्होंने कांग्रेस के नंदलाल कालभाई पांडव को 40 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी. 2012 में ही इस सीट पर पहली बार चुनाव करवाया गया था.

Advertisement

बता दें कि 2008 के परिसीमन के बाद यह सीट बनाई गई थी और यहां एक ही बार चुनाव हुआ है. बता दें कि यह सीट सूरत जिले के अंदर आती है और इसमें वार्ड नं 38, 39, 40, 41, 42 भी इस सीट में आते हैं. यह क्षेत्र पटेल बहुल इलाका है और यहां पटेल वोट बैंक काफी निर्णायक होताहै. हाल ही में कटरगाम से जीपीपी प्रत्याशी घनश्याम इतालिया की संपत्ति को लेकर भी यह क्षेत्र सुर्खियों में रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement