गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों के मतदान के बाद सोमवार को फैसले का दिन था. गुजरात की धानेरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नाथाभाई पटेल ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के मावजीभाई देसाई को 82909 वोट पाकर हराया.
| अभ्यर्थी | दल का नाम | मत |
| पटेल नथाभाई हेगोलाभाई | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 82909 |
| देसाई मावजीभाई मगनभाई | भारतीय जनता पार्टी | 80816 |
| रबारी तेजाभाई नेथीभाई | ऑल इण्डिया हिन्दुस्तान कॉग्रेस पार्टी | 2802 |
| डाभी रूपाभाई चेनाभाई | बहुजन समाज पार्टी | 2790 |
| राजपुत नरसिंहजी बाबुजी | निर्दलीय | 1836 |
| इनमें से कोई नहीं | इनमें से कोई नहीं | 2341 |
गुजरात की धनेरा विधानसभा सीट से बीजेपी के मावजीभाई मगनभाई देसाई और कांग्रेस के नाथाभाई पटेल मैदान में हैं. इस सीट पर दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी.
2012 के चुनावी नतीजों की बात की जाए तो कांग्रेस के पटेल उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की थी. कासनाभाई पटेल को 87460 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार वसंतभाई रंछोड़जी को 57169 मत हासिल हुए थे. दोनों ही पार्टियों ने नए उम्मीदवारों पर बाजी लगाई है.
2012 में किसको कितनी सीटें
2012 में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं, बीजेपी को 47.9 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस को 2012 में 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी, कांग्रेस को 38.9 फीसदी मत मिले थे. अगर 2014 लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 60.1 फीसदी वोट मिले अगर विधानसभा के हिसाब से देखें तो 162 सीटें और वहीं कांग्रेस को 33.5 फीसदी वोट, सीटों के हिसाब से 17 सीटें मिली थीं.
आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के लिए 9 दिसंबर, दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले गए थे. गुजरात में दो चरणों में हुए चुनाव में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोट डाले गए जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई.
गुजरात का Exit Poll
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर आजतक के एग्जिट पोल में 'कमल' खिलने का अनुमान लगाया गया है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की मानें तो गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेपी को 99 से 113 सीटें और कांग्रेस को 68-82 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाने का अनुमान है.
बीजेपी को 47 फीसदी और कांग्रेस 42 फीसदी वोट मिल सकता है, 11 फीसद वोट अन्य की झोली में जा सकता है. राज्य में पिछले चुनाव यानी 2012 की बात करें तो गुजरात विधानसभा में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 61 सीटें मिली थी. बाकी सीटें अन्य के हिस्से आई थीं.
परमीता शर्मा