शाह पर चिदंबरम का पलटवार, कहा- शाहीन बाग से छुटकारा पाने को मांग रहे वोट

दिल्ली में शाहीन बाग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गृह मंत्री शाहीन बाग से छुटकारा पाने के लिए वोट मांग रहे हैं.

Advertisement
चिदंबरम ने कहा कि शाहीन बाग गांधी जी की भावना का प्रतिनिधित्व करता है(फाइल फोटो-PTI) चिदंबरम ने कहा कि शाहीन बाग गांधी जी की भावना का प्रतिनिधित्व करता है(फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

  • गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर चिदंबरम ने दी प्रतिक्रिया
  • शाहीन बाग गांधी जी की भावना का ही प्रतिनिधित्व करता है

दिल्ली में शाहीन बाग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गृह मंत्री शाहीन बाग से छुटकारा पाने के लिए वोट मांग रहे हैं. गांधीजी का तिरस्कार करने वाले केवल शाहीन बाग से छुटकारा पाना चाहते हैं. असल में, शाहीन बाग महात्मा गांधी की भावना का ही प्रतिनिधित्व करता है.

Advertisement

चिदंबरम ने अमित शाह के शाहीन बाग पर दिए गए बयान के बाद ट्वीट कर गृह मंत्री पर निशाना साधा. असल में, अमित शाह दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः

अमित शाह ने शाहीन बाग को लेकर शनिवार को भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा था. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया.

ये भी पढ़ेंः

बाबरपुर में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CAA लेकर आए लेकिन राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं. दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दीं. ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है. उन्होंने कहा कि ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement