मुंडका विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के धरमपाल लाकड़ा ने जीत दर्ज की है. लाकड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आजाद सिंह को 19158 वोटों से मात दी. इस चुनाव में लाकड़ा को जहां 90293 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के आजाद को 71135 वोट मिले.
यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुखवीर सिंह ने बीजेपी के आजाद सिंह को 40,826 वोटों के अंतर से मात दी थी. सुखवीर को जहां 94,206 वोट मिले थे वहीं आजाद सिंह को 53,380 वोट मिले थे.
Update:
-15वें राउंड तक आम आदमी पार्टी (AAP) के धरमपाल लाकड़ा को 47698 वोट, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आजाद सिंह को 42794 वोट.
-10वें राउंड तक की मतगणना में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है. वहीं बीजेपी पीछे हो गई है.
- 11.35AM तक आम आदमी पार्टी (AAP) के धरमपाल लाकड़ा को 19113 वोट, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आजाद सिंह को 19285 वोट.- मुंडका विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार आजाद सिंह आगे.
Mundka Assembly Seat: कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों को जमानत जब्त हो गए थे.
इसे भी पढ़ें ---
इसे भी पढ़ें ---
aajtak.in