मालवीय नगर विधानसभा सीट को साउथ दिल्ली का सबसे पॉश इलाका माना जाता है. दिल्ली विधानसभा के 1993 में हुए पहले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की थी. उसके बाद बीजेपी फिर इस सीट पर अपनी जीत नहीं दोहरा पाई.
दिल्ली विधानसभा के लिए 1998, 2003 और 2008 में हुए चुनावों में मालवीय नगर सीट पर कांग्रेस जीती. लेकिन 2013 और 2015 के चुनावों में आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने लगातार जीत हासिल की. सोमनाथ भारती ने 2015 के दिल्ली चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डॉ नंदनी शर्मा को हराया था. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ योगानंद शास्त्री तीसरे स्थान पर रहे थे.
ये भी पढ़ेंः इन 30 मुद्दों में 10 चुनकर दिल्ली के वोटर ऐसे बनाएं अपना मेनिफेस्टो
मालवीय नगर सीट का समीकरण
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं में 8.59 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स हैं. 2019 की मतदाता सूची के मुताबिक इस सीट पर 14,8,922 मतदाता 145 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे. मालवीय नगर विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावों में 66.55% मतदान हुए थे. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को क्रमशः 37.91%, 5.97% और 54.99% वोट मिले थे.
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल को टक्कर देने पहुंचा अनजान आदमी पार्टी का कैंडिडेट, ये बताई सीट
विधानसभा चुनाव 2015
सोमनाथ भारती (AAP)- 51,196 (54.98%)
डॉ. नंदिनी शर्मा (बीजेपी)-35,299 (37.91%)
डॉ. योगानंद शास्त्री (कांग्रेस)-5,555 (5.96%)
विधानसभा चुनाव 2013
सोमनाथ भारती (AAP)-32,258 (39.43%)
आरती मेहरा (बीजेपी)-24,486 (29.93%)
किरण वालिया (कांग्रेस)-20,500 (25.06%)
वोटिंग और मतगणना कब?
दिल्ली की पहली विधानसभा का गठन 1993 में हुआ था और इस बार यहां पर सातवां विधानसभा चुनाव कराया जा रहा है. इससे पहले राजधानी दिल्ली में मंत्रीपरिषद हुआ करती थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में इस बार महज एक चरण में मतदान हो रहा है. 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी. छठी दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा.
aajtak.in