दिल्ली के लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अभय वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी से यह सीट छीन ली है. अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को बेहद कड़ मुकाबले में हराया.
लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अभय वर्मा ने नितिन त्यागी को महज 880 मतों के अंतर से चुनाव में हराया. नितिन त्यागी ने पिछले चुनाव में 4846 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.
मतगणना शुरू होने के बाद लक्ष्मीनगर सीट पर उतार-चढ़ाव की स्थिति रही और कभी आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी तो भारतीय जनता पार्टी के अभय वर्मा बढ़त बनाते रहे.
3 दौर के बाद का रुझान
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजों की बात करें तो आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नितिन त्यागी पिछली बार विजेता रहे थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को 5 हजार से कम मतों के अंतर से हराया था. नितिन त्यागी को जहां 58229 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी प्रत्याशी बीबी त्यागी को 53383 वोट मिले थे.
Laxmi Nagar Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.
aajtak.in