Jangpura Election Result 2020: जंगपुरा से AAP के प्रवीण कुमार जीते

जंगपुरा चुनाव नतीजे 2020 (Jangpura Election Result 2020): जंगपुरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के ने प्रवीण कुमार ने जीत हासिल की है.

Advertisement
Jangpura Assembly Election 2020 Result Jangpura Assembly Election 2020 Result

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

  • जंगपुरा से प्रवीण कुमार ने AAP का परचम लहराया
  • बीजेपी प्रत्याशी इमप्रीत सिंह को दी है कड़ी शिकस्त

जंगपुरा असेंबली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवीण कुमार ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के इमप्रीत सिंह को 16063 मतों के अंतर से शिकस्त दी है.               

बता दें कि यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मनिंदर सिंह धीर को 20450 मतों से पराजित किया था. प्रणीव कुमार को जहां 43927 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार मनिंदर सिंह धीर को 23477 वोट मिले थे.

Advertisement

Jangpura Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां

इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.

दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

Advertisement

इसे भी पढ़ें ---

इसे भी पढ़ें ---

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement