Delhi Elections 2020: विश्वास नगर में AAP की आंधी में भी बच गए थे बीजेपी के ओपी शर्मा

Delhi Elections 2020: भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट काफी महत्वपूर्ण है. यह सीट उन तीन सीटों में से एक है जो आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद उनके हिस्से में नहीं आ पाई थी. जाहिर है 2015 के दिल्ली चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी.

Advertisement
Delhi Elections 2020: विश्वास नगर में बीजेपी के लिए सीट बचाने की चुनौती Delhi Elections 2020: विश्वास नगर में बीजेपी के लिए सीट बचाने की चुनौती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

  • भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा को वापसी की उम्मीद
  • AAP विश्वास नगर में खाता खोलना चाहेगी, पहले नहीं जीती पार्टी

Delhi Elections 2020 (Vishwas Nagar Assembly seat): विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र. कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट काफी महत्वपूर्ण है. यह सीट उन तीन सीटों में से एक है जो आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद उनके हिस्से में नहीं आ पाई थी. जाहिर है 2015 के दिल्ली चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी. जबकि बाकी की तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं.

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने AAP कैंडिडेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता को 10,158 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं तीन बार के कांग्रेस विधायक नसीब सिंह खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे.

इससे पहले 2013 विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. हालांकि 2008 के दिल्ली चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नसीब सिंह इस सीट से विधायक चुने गए थे.

इनके बीच है मुकाबला

आम आदमी पार्टी ने विश्वास नगर विधानसभा सीट पर इस बार दीपक सिंगला को मौका दिया है. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से ओपी शर्मा पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस के टिकट पर इस बार गुरुचरण सिंह राजू अपनी किस्मत आजमाएंगे.

कांग्रेस इस सीट पर अब तक तीन बार चुनी गई है. ऐसे में वो इस सीट पर एक बार फिर से वापसी करना चाहेगी. वहीं आम आदमी पार्टी इस सीट पर अपना खाता खोलने के लिए बेकरार होगी.   

Advertisement

बता दें, विश्वास नगर, दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में आता है. यहां पर कुल वोटर्स की संख्या 1,86, 871 हैं. इनमें 1,01,705 पुरुष वोटर्स हैं, जबकि 85,149 महिला वोटर्स.

Delhi Elections 2020: नरेला सीट पर कांग्रेस की जीत की हैट्रिक, BJP के नाम लगातार 3 हार

दिल्ली में वोटर्स की कुल संख्या

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कुल 1,46,92,136 मतदाता रजिस्टर्ड हैं. वहीं वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने कुल 2,698 वोटिंग केंद्र बनाए हैं, जबकि 13,750 पोलिंग स्टेशन.  

इस बार दिल्ली में कुल 80,55,686 पुरुष मतदाता, 66,35,635 महिला मतदाता और 815 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल होंगे. वहीं चुनाव आयोग ने इस बार कुल 55,823 दिव्यांग वोटर्स को मतदान कराने के लिए अलग से व्यवस्था कराई है.

इस बार चुनाव आयोग को 489 NRI (नॉन रेसिडेंट ऑफ इंडिया) यानी कि विदेशों में रहने वाले भारतीय वोटर्स के मतदान की भी उम्मीद है.

वहीं दिल्ली में सर्विस वोटर्स की बात करें तो 11,556 वोटर्स में 9,820 केवल पुरुष मतदाता हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अपडेट्स के लिए यहां Click करें

कब होगी मतगणना?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पहली पूर्ण विधानसभा का गठन नवंबर 1993 में हुआ था. इससे पहले दिल्ली में मंत्रीपरिषद की व्यवस्था हुआ करती थी. 70 सदस्यीय विधानसभा में एक चरण में मतदान हो रहा है.

Advertisement

8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement