Delhi Election 2020: चुनाव आयोग ने की BJP सांसद प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर की बोलती बंद

Delhi Election 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की चुनाव आयोग ने बोलती बंद कर दी है.

Advertisement
Delhi Election 2020: प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो) Delhi Election 2020: प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

  • स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर
  • हालांकि, कर सकेंगे चुनाव प्रचार

चुनाव आयोग ने भड़काऊ बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर को बीजेपी की स्टार कैंपेनर लिस्ट से बाहर करने का आदेश जारी किया. हालांकि, दोनों नेता अभी भी दिल्ली में चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

Advertisement

हालांकि, चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद भी प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार कर सकते हैं. अगर प्रत्याशी इन दोनों नेताओं की रैली कराता है तो वह उसके चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा. इससे पहले इन दोनों नेताओं की रैली को पार्टी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाता था.

प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाए जाने के साथ ही प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. यह नोटिस दो बयानों (पहला- घर में घुसकर रेप और दूसरा- केजरीवाल को आतंकी) पर जारी किया गया है. 12 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. इसके अलावा अनुराग ठाकुर को पहले भी नोटिस दिया जा चुका है.

केजरीवाल को बताया था आतंकी-नक्सली

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकी और नक्सली से की थी. मादीपुर में एक जनसभा के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘…केजरीवाल जैसे नटवरलाल...केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं. हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें’.

Advertisement

इसे भी पढ़ें----

केजरीवाल ने जताया था दुख

प्रवेश वर्मा के बयान पर ने एक ट्वीट कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, 'पांच साल दिन रात मेहनत कर के दिल्ली के लिए काम किया. दिल्ली के लोगों के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया. राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकू. बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है. बहुत दुख होता है.'

इसे भी पढ़ें----

अनुराग ने लगवाए थे गोलीमार नारे

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया था. अनुराग ठाकुर ने एक रैली में ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो....’ के नारे लगवाए थे. इस मामले में चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर को नोटिस भेजा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement