कांग्रेस का AAP पर हमला, कहा- निजी बिजली कंपनी को दे दिए 8532 करोड़

दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने केवल कागज पर शिक्षा का बजट बढ़ाया. सरकार ने 46 फीसदी बजट का इस्तेमाल ही नहीं किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फोटो-REUTERS) सांकेतिक तस्वीर (फोटो-REUTERS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

  • AAP सरकार ने 46% बजट का इस्तेमाल नहीं कियाः कांग्रेस
  • '1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलना था, लेकिन खोले महज 189'

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने निजी बिजली कंपनी को 8532 करोड़ का फायदा पहुंचाया और इसका CAG ऑडिट तक नहीं कराया गया.

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस ने आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने केवल कागज पर शिक्षा का बजट बढ़ाया. जबकि सरकार ने 46 फीसदी बजट का इस्तेमाल तक नहीं किया.

कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात की थी, लेकिन अब तक 189 मोहल्ला क्लीनिक ही खोले गए.

बिजली वितरण में हुए घोटाले पर कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने निजी बिजली कंपनी को 8532 करोड़ का फायदा पहुंचाया लेकिन इसका CAG ऑडिट तक नहीं कराया

दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बना

कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल सरकार के राज में दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया. जबकि दिल्ली में पीने का पानी सबसे प्रदूषित है. 20% लोग पैकेज्ड पानी पीने को मजबूर हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने 5 साल में एक भी नया फ्लाईओवर तक नहीं बनाया.

Advertisement

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह दिल्ली की महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा दे रही है, लेकिन उसने अपनी कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल नहीं किया. यहां तक की महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर खर्च होने वाले फंड निर्भया फंड का 5% भी यूज नहीं किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement