Asthawan Election Results: अस्थावां में जेडीयू के जितेंद्र कुमार 11 हजार वोटों से जीते, बचाई सीट

Asthawan Election Results अस्थावां विधानसभा सीट पर 19 उम्मीदवार मैदान में थे. यहां से जेडीयू के जितेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है. उन्होंने आरजेडी के अनिल कुमार को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी.

Advertisement
Asthawan Election Results 2020 Asthawan Election Results 2020

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST
  • अस्थावां में 49.20 फीसदी मतदान हुआ
  • यहां दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ
  • जेडीयू के जितेंद्र कुमार ने बचाई सीट

बिहार की अस्थावां विधानसभा सीट जेडीयू के जितेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है. उन्होंने आरजेडी के अनिल कुमार को 11 हजार 600 वोटों से मात दी. अस्थावां विधानसभा सीट पर 19 उम्मीदवार मैदान में थे. जितेंद्र कुमार ने इससे पहले 2015 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी. तब उन्हें 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी.

सामाजिक ताना-बाना

अस्थावां बिहार के नालंदा जिले में स्थित है. अस्थावां विधानसभा सीट नालंदा संसदीय क्षेत्र में आती है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 365405 है. अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) का अनुपात कुल आबादी से क्रमशः 25.18 और 0.07 है. ये कुर्मी बहुल्य क्षेत्र है और अब तक ज्यादातर इसी जाति से विधायक होते रहे हैं. 

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

राजनीतिक पृष्ठभूमि

अस्थावां विधानसभा सीट साल 1951 में अस्तित्व में आई. यहां पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली. अस्थावां की जनता ने सबसे ज्यादा किसी पर भरोसा किया है तो वो 3 बार बतौर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रघुनाथ प्रसाद शर्मा और जेडीयू के जितेंद्र कुमार हैं. जितेंद्र कुमार तो पिछले 4 चुनावों से यहां से जीतते आ रहे हैं.

उनके पिता अयोध्या प्रसाद भी अस्थवां के विधायक रह चुके हैं. 2005 के चुनाव के पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पर किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा. 2005 के चुनाव से यहां की तस्वीर बदली और ये सीट जेडीयू के दबदबे वाली सीट हो गई. मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के नाते अस्थावां जेडीयू का सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. 

Advertisement

2015 का जनादेश

2015 के विधानसभा चुनाव में अस्थावां में 270312 वोटर्स थे. इसमें से 53.61 फीसदी पुरुष और 46.38 फीसदी महिला वोटर्स थीं. अस्थवां में 133104 लोगों ने वोटिंग की थी. यहां पर 49 फीसदी मतदान हुआ था.

इस चुनाव में जेडीयू के जितेंद्र कुमार ने 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. उन्होंने एलजेपी के छोटे लाल को मात दी थी. जितेंद्र कुमार 58908(44.29 फीसदी) वोट और छोटे लाल को 48464 (36.44 फीसदी) वोट मिले थे.

कितनी हुई वोटिंग

अस्थावां में दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ. यहां पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई. अस्थावां में 49.20 फीसदी मतदान हुआ.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement