Advertisement

Bengal Chunav 2026 Live Updates: बंगाल में दूसरे चरण में दर्ज हुआ 91.88% मतदान, सभी 142 सीटों पर वोटिंग खत्म

aajtak.in | कोलकाता | 29 अप्रैल 2026, 8:14 PM IST

West Bengal Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई. दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 91.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

BJP प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी. (photo: Social Media)

West Bengal Phase 2 Assembly Election 2026 Voting Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को वोट डाले गए. दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटें दांव पर थीं. वोटिंग का आधिकारिक समय शाम 6 बजे तक होता है. बंगाल के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 91.88% मतदान दर्ज किया गया. मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं. शाम 6 बजे तक जो मतदाता पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए होंगे, वे वोट डाल सकेंगे. इस तरह मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा कुछ और बढ़ा हुआ आ सकता है, जो निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य रात्रि या कल तक जारी किया जाएगा.

राज्य में पहले चरण में 93% से अधिक मतदान दर्ज किया गया था. इस चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने 41,001 पोलिंग बूथ बनाए थे. हर बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 2,321 कंपनियां राज्य में तैनात की गई थीं. कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां तैनात थीं. इसके अलावा 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे. ड्रोन कैमरों से भी मतदान की निगरानी की गई. दूसरे चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं.

दूसरे चरण में भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार हैं, जबकि हुगली जिले की गोगहाट सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं. इस चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं. सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं.

7:18 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.88% मतदान, सभी 142 सीटों पर वोटिंग खत्म

Posted by :- deepak mishra

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई. इस चरण में 142 सीटों के लिए वोट डाले गए. शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक 91.88% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं. शाम 6 बजे तक जो मतदाता पोलिंग बूथ के अंदर मौजूद होंगे, वे वोट डाल सकेंगे. इस तरह मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा कुछ और बढ़ा हुआ आ सकता है, जो निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य रात्रि या कल तक जारी किया जाएगा.

6:27 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls: सुवेंदु अधिकारी ने TMC पोल एजेंट से लेकर पिया Thums Up

Posted by :- deepak mishra

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुवेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस के एक चुनाव एजेंट से कोल्ड ड्रिंक लेकर पीते हुए देखा गया. अधिकारी ने बताया, 'उसने मुझे बुलाया और कोल्ड ड्रिंक दी. यहां बहुत गर्मी है, इसलिए मैंने पी ली.'

5:43 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls: बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग

Posted by :- deepak mishra

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. मतदान समाप्त होने में अभी करीब 1 घंटे का वक्त बचा है. उसके बाद बूथ में दाखिल हो चुके वोटर अपना मत डाल सकेंगे. इस हिसाब से दूसरे चरण में मतदान का आंकड़ा 95 फीसदी तक जाने के आसार हैं. पूर्वी बर्धमान में 5 बजे तक 92.46% वोटिंग दर्ज किया गया है.

5:19 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal 2nd Phase Polling: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी का TMC वर्कर्स ने किया घेराव

Posted by :- deepak mishra

भवानीपुर के खिदिलपुर में सुधीर बसु रोड के पास नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया. सुवेंदु जय श्रीराम के नारे लगाते सुने गए, जबकि टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से जय बांग्ला का नारा लगाया गया. बता दें कि भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. (इनपुट: पीयूष मिश्रा)

Advertisement
4:43 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls: बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे तक ही 2021 के बराबर वोटिंग

Posted by :- deepak mishra

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक सभी 142 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत 2021 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान प्रतिशत के लगभग बराबर रहा. दोपहर 3 बजे के बाद, 142 सीटों पर मतदान प्रतिशत 78.7% रहा. 2021 में इन्हीं सीटों पर 80.4% मतदान हुआ था.

4:29 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने CAPF पर लगाया TMC वर्कर्स पर अत्याचार का आरोप

Posted by :- deepak mishra

फालता विधानसभा क्षेत्र में हंगामा करने वालों पर अर्धसैनिक बलों द्वारा हल्का लाठीचार्ज किया गया. आईपीएस और ईसी के पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में पैरा फोर्स ने लाठीचार्ज किया. भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'कल रात से ही अत्याचार शुरू हो गया है और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह अदालत की अवमानना है. मैंने ऐसा लोकतंत्र कभी नहीं देखा. तृणमूल जीत रही है. सीआरपीएफ इस तरह अत्याचार नहीं कर सकती. किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस मौजूद नहीं है. केंद्रीय बलों ने सब कुछ अपने कब्जे में ले लिया है. इन्हें सीमा की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन ये एक राजनीतिक पार्टी की सुरक्षा कर रहे हैं. मैंने 1984 से चुनाव लड़ा है, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा.'

4:12 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Elections 2026: पूर्वी बर्दवान जिले में सबसे अधिक मतदान, दक्षिण कोलकाता में सबसे कम

Posted by :- deepak mishra

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक पूर्वी बर्दवान जिले में 83.11% के साथ सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया. वहीं, कोलकाता साउथ में सबसे कम 75.38% मतदान हुआ. राज्य में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 78.68% रहा.

3:40 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal 2nd Phase Polls: बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान

Posted by :- deepak mishra

पहले चरण में भारी मतदान के बाद, पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनावों में भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है. दोपहर 3 बजे तक, 142 सीटों पर 78.68% मतदाता अपने मत डाल चुके हैं.

3:34 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Polls 2026: आईएसएफ ने टीएमसी पर लगाया मतदाताओं और एजेंटों को धमकाने का आरोप

Posted by :- deepak mishra

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान बुधवार को भांगर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया. इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) मतदान एजेंटों को डराने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. सुरक्षा चिंताओं के चलते निर्वाचन आयोग ने कम से कम सात विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों की तैनाती की, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी और विस्फोटक के संभावित इस्तेमाल को रोका जा सके.

Advertisement
3:29 PM (3 सप्ताह पहले)

Bengal Polls: दूसरे चरण में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है: फिरहाद हकीम

Posted by :- deepak mishra

कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है. उन्होंने विशेष रूप से भवानीपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी मतदान शांतिपूर्वक जारी है, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारीचुनाव लड़ रहे हैं. हकीम ने यह भी बताया कि कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ, जहां वह खुद बीजेपी के राकेश सिंह के खिलाफ मैदान में हैं.

2:36 PM (3 सप्ताह पहले)

बंगाल में माहौल टाइट है! नादिया, पनिहाटी, 24 परगना हर जगह वोटिंग में मारा-मारी, तोड़फोड़

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा देखने को मिल रहा है. नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं, चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तक 142 सीटों पर 61% से अधिक मतदान हो चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

2:34 PM (3 सप्ताह पहले)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंडनेफ्यू ने किया मतदान

Posted by :- Nitin

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंडनेफ्यू (भतीजे) चंद्र कुमार बोस ने गोलपार्क स्थित सिटी कॉलेज में अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'यहां मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन कुछ जगहों पर समस्याएं बताई जा रही हैं. टॉलीगंज में हमें खबर मिली है कि केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से कतार में खड़े रहते हुए दस्तावेज दिखाने को कह रहे हैं. केंद्रीय बलों को दस्तावेज जांचने का अधिकार नहीं है, जब तक कि कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो. केवल चुनाव अधिकारी ही वोटर आईडी या वोटर स्लिप की जांच कर सकते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. आज लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. बंगाल की जनता धर्म से ऊपर उठकर एकता में विश्वास करती है और खुद को भारतीय मानती है. कोई भी पार्टी धर्म के नाम पर विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश करेगी तो उसे बंगाल में समर्थन नहीं मिलेगा. राज्य की जनता विभाजन की राजनीति को सिरे से खारिज कर देगी.'


 

2:26 PM (3 सप्ताह पहले)

वोटिंग के बीच 'जय श्री राम vs जय बांग्ला', ममता बनर्जी के इलाके में शुभेंदु के पहुंचने पर बवाल

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और फाइनल चरण की 142 सीटों पर वोट डाले जाए रहे हैं. पहले चरण के मुकाबले दूसरे फेज की सीटें ज्यादा संवेदनशील हैं. इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे अधिक सुर्खियों में है, जहां पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है. इसके चलते सियासी टेंशन बनी हुई है और वोटिंग के दौरान शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. यहां पढ़ें पूरी खबर...

2:15 PM (3 सप्ताह पहले)

फलता: जहां EVM पर टेप लगा मिला, वहां फिर होगा मतदान

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता निर्वाचन क्षेत्र में कई जगहों पर ईवीएम पर टेप लगा मिलने की शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए बंगाल के चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल ने फलता में जहां-जहां ईवीएम पर टेप लगा मिला है, वहां फिर से मतदान कराने ऐलान कर दिया है. बता दें कि इस सीट से टीएमसी ने जहांगीर खान को मैदान में उतारा है, जहां से पहले भी मतदाताओं को धमकाने की जानकारी सामने आती रही हैं. साथ ही चुनाव आयोग ने इस इलाके में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस परवेर्यक्षक नियुक्त किया है.   

Advertisement
1:41 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Phase 2 Voting 2026: बंगाल में दोपहर एक बजे तक 61 से ज्यादा वोटिंग

Posted by :- Nitin

West Bengal Phase 2 Voting 2026: दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग ने दोपहर एक बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, एक बजे तक 61.11% मतदान हो चुका है. 

 

 

1:10 PM (3 सप्ताह पहले)

शुभेंदु अधिकारी की टीएमसी वर्कर्स से झड़प

Posted by :- Nitin

भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं। ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं.

वहीं, बूथ पर मतदान करने पहुंचे एक मतदाता ने आजतक को बताया कि बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु यहां दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भीड़ ने जय बांग्ला के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


 

12:48 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Chunav Phase 2: सौरव गांगुली ने बेहाला में डाला वोट

Posted by :- Nitin

West Bengal Chunav Phase 2: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बेहाला स्थित वर्षा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपना वोट डाल दिया है... देखते हैं मतदान प्रतिशत कितना रहता है. पिछले चरण में 90 प्रतिशत से अधिक था. शाम तक पता चल जाएगा.'

 

12:25 PM (3 सप्ताह पहले)

'पुलिस ने TMC के वर्कर्स को नहीं, हमें जाने को कहा', पानिहाटी में पत्नी के घेराव पर बोले RG Kar रेप पीड़िता के पिता

Posted by :- Nitin

पानिहाटी में बीजेपी उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां को टीएमसी वर्कर्स द्वारा घेरे जाने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता सेखररंजन देबनाथ ने कहा, 'जब हम रास्ते से गुजर रहे थे, तब टीएमसी गुंडे मोटरसाइकिल पर मौजूद थे. उन्होंने हम पर नारेबाजी भी की. उन्होंने और भी कई टीएमसी गुंडों को बुला लिया और हम पर हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें (टीएमसी कार्यकर्ताओं) वहां से नहीं हटाया, बल्कि हमें ही जगह छोड़ने को कहा. वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हमसे डर लगता है.'

 

12:18 PM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Election: हाबरा के बूथ नंबर 5 पर टीएमसी पार्षद और बीजेपी उम्मीदवार ने की बातचीत

Posted by :- Nitin

बंगाल में हिंसा और झड़प के बीच जारी मतदान की खबरों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी  के अनुसार, हाबरा के बूथ नंबर 5 में वोटिंग के दौरान राजनीतिक शिष्टाचार का क्षण देखने को मिला, जहां टीएमसी पार्षद शंकर घोष और बीजेपी उम्मीदवार देवदास मंडल ने सौहार्दपूर्ण बातचीत की.

 

Advertisement
11:46 AM (3 सप्ताह पहले)

चार घंटे में 40 फीसदी वोटिंग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की सीटों पर मतदान जारी है. मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. शुरुआती चार घंटों में (11 बजे तक) ही 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिलावार देखें तो पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50% और कोलकाता साउथ में सबसे कम 36.78% मतदान हुआ है. हुगली में 43.12%, नादिया में 40.34%, हावड़ा में 39.45%, नॉर्थ 24 परगना में 38.43%, कोलकाता नॉर्थ में 38.39% और साउथ 24 परगना जिले में 37.92% मतदान हुआ है.

11:23 AM (3 सप्ताह पहले)

फल्टा में EVM में गड़बड़ी का आरोप

Posted by :- Nitin

बीजेपी प्रत्याशी ने फल्टा में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम का बटन काम नहीं कर रहा है. 

11:18 AM (3 सप्ताह पहले)

TMC वर्कर्स ने RG कर रेप पीड़िता की मां को घेरा

Posted by :- Nitin

बंगाल में हिंसक झड़प के बीच 142 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने RG कर रेप पीड़िता की मां और बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ को घेराव करते हुए भारी विरोध किया. हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया. 

10:59 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Election Phase 2 Voting: मतदाताओं ने ममता बनर्जी पर लगाया धमकाने का आरोप

Posted by :- Nitin

West Bengal Election Phase 2 Voting: उत्तर 24 परगना में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है. एक मतदाता ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वो चुनाव हार गई हैं, इसीलिए वह अपनी गाड़ी में गुंडे लेकर आई हैं. उनमें से एक व्यक्ति उनकी गाड़ी से बाहर आया और हमें धमकाया.'

 

10:40 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Phase 2 Voting 2026: भबानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

Posted by :- Nitin

मतदान के दौरान भबानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों एक ही मतदान केंद्रे के बाहर पहुंचे गए, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. इसी दौरान बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पोलिंग बूथ आने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक उम्मीदवार के रूप में मतदान केंद्रों का दौरा करने का अधिकार रखती हैं, लेकिन उनके साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लेकर आने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने ये भी कहा, 'आज ममता बनर्जी एक उम्मीदवार हैं और उन्हें मतदान केंद्रों पर जाने का अधिकार है, लेकिन वो इतने सारे अपने लोगों के साथ यहां क्यों आई हैं? मैं भी सिर्फ अपने सुरक्षागार्ड्स के साथ बूथों का दौरा कर रहा हूं. उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए. उन्होंने इतने सारे लोगों को डर फैलाने के लिए साथ लाया है.'
 

Advertisement
10:29 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Chunav Phase 2: बारानगर में एक बूथ पर 5 बार बदली गई EVM, रुका मतदान

Posted by :- Nitin

बंगाल में हंगामे के बीच मतदान जारी है. इसी बीच बारानगर के बूथ नंबर 72 में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रोक दिया गया है. नाराज मतदाताओं का आरोप है कि मशीन को पांच बार बदला जा चुका है, फिर भी मतदान शुरू नहीं हुआ है. एक मतदाता, मिथु गरई ने कहा, 'हम सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े हैं. वो कह रहे हैं कि ईवीएम खराब है. अब हम वापस जा रहे हैं.'


 

10:11 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Chunav Phase 2: 'TMC बना रही है चौथी बार सरकार', अभिषेक बनर्जी का दावा

Posted by :- Nitin

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में बीजेपी पर केंद्रीय बलों के अत्याधिक तैनात का आरोप लगाया है. अब अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आईएनएस के युद्धपोत और राफेल, जिन्हें तैनात करना है बाकी आप वो भी कर दो जो भी चीज आपको बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ करना है. वो आप बंगाल के लोगों के खिलाफ कर रहे हो.

टीएमसी नेता ने दावा किया कि बंगाल में 30 लाख मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है. उन्होंने अपनी एक साल पुरानी भविष्यवाणी को दोहराते हुए कहा कि टीएमसी 2021 से भी ज्यादा बहुमत हासिल करेगी. टीएमसी चौथी बार सरकार बना रही है. मैं आपसे 4 मई को मिलूंगा.

9:59 AM (3 सप्ताह पहले)

भबानीपुर: ममता बनर्जी के मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

Posted by :- Nitin

WB Election Phase 2 Polling: ममता बनर्जी ने सुबह से ही अपने विधानसभा क्षेत्र भबानीपुर में डेरा डाला हुआ है. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इसी बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भी भबानीपुर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता उसी मतदान केंद्र के बाहर मौजूद हैं, जहां ममता बनर्जी ने डेरा डाला हुआ है.

9:41 AM (3 सप्ताह पहले)

मतदाताओं को डराया-धकाया जा रहा है, ममता का केंद्रीय बलों पर आरोप

Posted by :- Nitin

West Bengal Assembly Election Phase 2: बंगाल में मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में जबरन घुसने का भी आरोप लगाया है.

9:33 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Phase 2 Voting 2026: नदिया में भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान से पहले सुबह करीब 5:30 बजे चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हात्रा पंचायत में बूथ नंबर 52 पर भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर कथित रूप से बदमाशों के एक गिरोह ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पुलिस ने बाद में उन्हें बचाया और चापड़ा रूरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में चोट लगी है. उनके सिर में छह टांके लगाए हैं.

 

Advertisement
9:26 AM (3 सप्ताह पहले)

मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, CRPF ने कई लोगों को हटाया

Posted by :- Nitin

मतदान के दौरान तनाव के बीच एक मतदान केंद्र के बाहर हंगामा मच गया. CRPF जवानों ने कई व्यक्तियों को वहां से हटा दिया. मतदाताओं के अनुसार, EVM मशीन में बार-बार खराबी आने के कारण तीन असफल प्रयासों के बाद सुबह करीब 8:30 बजे मतदान शुरू हो सका. मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने वहां से हटा दिया. एक मतदाता मयूर जैन ने बताया कि वो सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे थे.

उन्होंने कहा, 'मशीन खराब होने के कारण हमें तीन बार वोट डालने से रोका गया. नई मशीन लाई गई, लेकिन उसमें भी समस्या आई. अंदर चीख-पुकार मच गई और गेट बंद कर दिए गए. बाद में कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की, उन्हें पीटा गया और ले जाया गया. आखिरकार सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ.' मयूर जैन ने ये भी कहा कि CRPF के जवान मौजूद थे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क था.


 

9:19 AM (3 सप्ताह पहले)

केंदीय बलों की तैनाती पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षाबल नहीं

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, '...बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं. बीजेपी जो कहती है, वही करती है. जरा चारों ओर देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं. कुछ नए लोगों को हाल ही में लाया गया है और वो मनमानी कर रहे हैं. वह आतंकवाद फैला रहे हैं.'


 

9:14 AM (3 सप्ताह पहले)

मतादन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे IPS अजय पाल शर्मा

Posted by :- Nitin

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा दक्षिण 24 परगना में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां दूसरे चरण का मतदान जारी है.


 

9:09 AM (3 सप्ताह पहले)

ममता बनर्जी ने भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह मतदान किया. 

9:08 AM (3 सप्ताह पहले)

हावड़ा में मतदान केंद्र पर हंगामा, दो लोगों गिरफ्तार

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इसी बीच बाली विधानसभा क्षेत्र के डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी को लेकर बवाल हो गया. मतदान प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता भड़क गए और पूरे बूथ पर स्थिति बिगड़ गई. वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में ले लिया और हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. जानकारी के अनुसार, 152, 153 और 154 नंबर बूथों पर भी गड़बड़ी और हंगामे की खबर सामने आई है.

Advertisement
8:44 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Elections 2026: भबानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने किया एक मतदान केंद्र का दौरा

Posted by :- Nitin

भबानीपुर और नंदीग्राम से बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मदीवार शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया और अधिकारियों से बात की. 

 

8:37 AM (3 सप्ताह पहले)

'बंगाल में बनने जा रही है BJP की सरकार', बोले शुभेंदु अधिकारी

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 

8:22 AM (3 सप्ताह पहले)

Bengal Election: मिथुन चक्रवर्ती बेलगाछिया में वोट डाला वोट

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती बेलगाछिया के सुभोखोन कम्युनिटी हॉल में अपना वोट डालने पहुंचे.
 


 

8:07 AM (3 सप्ताह पहले)

महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Posted by :- Nitin

बंगाल के नादिया में मतदान करने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं. 27 लाख वोटों के नाम काटे गए हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे. ये कारण है कि मतप्रतिशत बहुत ज्यादा है. लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 5 महीनों से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग लोगों के साथ मजाक कर रहा हैं. हमने पहले फेज में जो काम शुरू किया था, वह दूसरे फेज में पूरा हो रहा है...'
 

7:47 AM (3 सप्ताह पहले)

'सोनार बांग्ला' के लिए करें रिकॉर्ड मतदान, बंगाल के मतदाताओं से अमित शाह की खास अपील

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महिलाओं और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने  की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा, बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.

 

Advertisement
7:41 AM (3 सप्ताह पहले)

'हम जीतेंगे और अपनी बेटी को न्याय दिलाएंगे', बोले RG कर रेप पीड़िता के पिता

Posted by :- Nitin

बंगाल विधानसभा चुनाव: आरजी कार मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने जाने की बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'ये बहुत दुखद है कि हमें अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए ये तरीका अपनाना पड़ रहा है, लेकिन हम जीतेंगे और अपनी बेटी के लिए न्याय दिलाएंगे... हम जनता के साथ हैं...'

उनकी पत्नी रत्ना देबनाथ बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं.


 

7:36 AM (3 सप्ताह पहले)

Bengal Second Phase Voting: BJP नेता दिनेश त्रिवेदी ने डाला वोट

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी ने बालीगंज स्थित यूनाइटेड मिशनरी प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपना वोट डाल दिया है. 
 

7:32 AM (3 सप्ताह पहले)

Bengal Assembly Elections: चापड़ा में बवाल, बीजेपी उम्मीदवार ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

Posted by :- Nitin

Bengal Assembly Elections: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही बवाल शुरू हो गया हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नादिया के चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 53 में बीजेपी के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ हुसैन को कथित तौर पर बूथ के अंदर जाने से रोका गया है, जिसके बाद पोलिंग बूथ पर तनाव बढ़ गया है. इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार सैकत सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपने पोलिंग एजेंट पर हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे उनके सिर पर चोट आई है.

7:18 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Assembly Election: वोट डालने पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इसी बीच नोआपारा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह अपना वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच गए हैं.

 

7:11 AM (3 सप्ताह पहले)

West Bengal Election 2026: बंगाल के मतदाताओं से PM मोदी की खास अपील

Posted by :- Nitin

West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालें, ताकि हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बन सके. विशेष रूप से, पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में मतदान करना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है.

 

 

Advertisement
7:03 AM (3 सप्ताह पहले)

बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

Posted by :- Nitin

बंगाल में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए हुए मतदान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था. पहले चरण में रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था.  

7:00 AM (3 सप्ताह पहले)

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज

Posted by :- Nitin

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को 142 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा. राज्यपाल आर.एन. रवि ने मंगलवार को राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान का भरोसा दिलाया है. राज्य के सात जिलों में फैले इन क्षेत्रों में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने हर बूथ पर वेबकास्टिंग और केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियों की तैनाती के जरिए सुचारू मतदान सुनिश्चित करने की योजना बनाई है. ये चुनाव सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच एक हाई-स्टेक मुकाबला है, जो राज्य की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा.

6:59 AM (3 सप्ताह पहले)

Bengal Weather: बंगाल में बिजली-गरज और बारिश के साथ होगा दूसरे चरण का मतदान! IMD ने 5 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

Posted by :- Nitin

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी 29 अप्रैल को दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान होना है, जिससे कई इलाकों में वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर...