पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान आज थमने वाला है. ऐसे में बीजेपी, टीएमसी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां आज प्रचार में पूरा दमखम लगाने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर ममता बनर्जी तक आज कई रैलियां और जनसभाएं करने वाले हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाटपारा से बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के समर्थन में जलेबी मैदान, कंकिनारा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं अमित शाह आज कोलकाता के बेहला में रोड शो करने वाले हैं. जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर में ही जमकर प्रचार करेंगी.
23 अप्रैल को पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है. 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग यानी NCSC ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है.
चुनाव आयोग ने बताया है कि 2026 के चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की गई है और अब तक 510 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती हो चुकी है. करीब 30 करोड़ रुपये नकद, लगभग 48 लाख लीटर अवैध शराब (कीमत करीब 126.85 करोड़), 110 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स, 58 करोड़ रुपये के कीमती धातु (सोना-चांदी आदि) और करीब 184 करोड़ रुपये के फ्रीबी/अन्य सामान. यानि चुनाव के दौरान पैसे, शराब, ड्रग्स और सामान के जरिए वोटरों को प्रभावित करने की कोशिशों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल को तय दूसरे चरण के मतदान के समापन तक 48 घंटों के लिए सामूहिक मोटरबाइक चलाने पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी है. इसका मतलब ये कि बाइक पर रैली भी नहीं निकाली जा सकेगी. जस्टिस शम्पा सरकार और जस्टिस अजय कुमार गुप्ता की बेंच ने बाइक सवारों को लेकर एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली चुनाव आयोग की याचिका में मामूली संशोधन किया है. कार्यवाही के दौरान, जस्टिस शम्पा सरकार ने आयोग के वकील को संबोधित करते हुए कहा, 'एकल पीठ के फैसले में क्या समस्या है? न्यायालय किसी व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं कर सकता.' हालांकि, न्यायालय ने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले से मोटरसाइकिलों की सामूहिक सवारी की अनुमति नहीं होगी.
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'बंगाल की डेमोक्रेसी को बदला जा रहा है. यहां जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है. मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन के शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है. लेकिन ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं.कोई भी हिंदू पर्व-त्योहार होने पर कर्फ्यू रहता है. सरेआम हत्या होती है. लव और लैंड जिहाद की घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन है.'
सीएम योगी ने कहा, 'आज राम नाम की गज है UP में. हरे रामा हरे कृष्णा. रामा रामा हरे हरे की गूंज है. लेकिन जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाला है. मैं देख रहा था बड़ा बाजार में मैं गया था कोलकाता में TMC के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां TMC के झंडे लगा दिए. माननीय न्यायालय के आदेश से वो फिर हटाए गए टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं. लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान के बाद अब उनमें भय पैदा हुआ है अब अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं. 4 मई को जब परिणाम आएगा टीएमसी के गुंडे कहीं ना कहीं आपके सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे.'
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल अब टीएमसी से मुक्ति चाहता है. टीएमसी की राजनीति तुष्टिकरण पर टिकी है. टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं और घुसपैठ को बढ़ावा देते हैं. सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी रामनवमी पर भी प्रतिबंध लगा देती है.
टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ. वो अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनकी कार में तोड़फोड़ की गई. उन्होंने इस तोड़फोड़ में बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैरकपुर में जनसभा के दौरान टीएमसी पर बरसते नजर आए. उन्होंने कहा, 'टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है. टीएमसी ने 15 साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं बताया. उनके पास न विजन है और न कुछ करने की नीयत. टीएमसी के सिंडिकेट को हराना ही होगा. टीएमसी के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रही हैं.'
पीएम मोदी ने बंगाल में अपनी रैलियों और रोड शो को 'तीर्थ यात्रा' बताया. उन्होंने कहा, 'ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे हैं. इस चुनाव में एक अलग ही अनुभव कर रहा हूं. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बावजूद मुझे बंगाल के चुनाव में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई. मैं देखता था कि रोड शो एक स्थान पर खत्म होने के बाद भी बहुत आगे तक लोग कतार में लगे हैं. तो मैं दो पुरे उत्साह से फिर उनके बीच चला जाता था. हेलीपैड पर भी यही होता था. ये रोड शो मेरे लिए राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था तो संभवत इसलिए मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी.'
पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल की दिशा बदलने वाली है. उन्होंने कहा, बंगाल की इस धरती पर मैंने जो अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं. जहां तक नजर जा रही है, बस जनता ही जनता है. ऐसा लग रहा है जैसे पूरा बैरकपुर एक साथ बदलाव के लिए उठ खड़ा हुआ है.
पीएम मोदी ने बैरकपुर में कहा कि ये उनकी आखिरी जनसभा है. लेकिन वो इस उम्मीद से बंगाल से लौटेंगे कि उन्हें फिर यहां बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में लौटना है. इसके बाद उन्होंने कहा, 'जबसे घर छोड़ा आप सबके बीच में रहकर सुकून मिलता है. आप ही मेरा परिवार हैं.'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी का प्रचार करने बंगाल पहुंचे हैं. उन्होंने बंगाल के कल्याणी में रोड शो किया. इस दौरान वो फूल बरसाकर जनता का अभिवातदन करते नजर आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी उन्होंने बैरकपुर में शानदार रैली की. उनकी रैली में लोगों का हुजूम देखने को मिला. बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यहां हर तरफ एक ही गूंज है पलटानो दरकार.'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेहाला में भव्य रोड शो कर रही हैं. इस दौरान लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है. बीजेपी का झंडा लिए लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब नजर आए.