Advertisement

Assembly Election 2026 Live: बंगाल में वोटिंग पर बोले PM मोदी- जनता ने परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 अप्रैल 2026, 3:02 PM IST

Assembly Election Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. सभी राजनीतिक पार्टियों का फोकस दूसरे फेज की सीटों पर है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं का प्रचार अभियान तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आज (शुक्रवार), 24 अप्रैल को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर शब्दों से वार किया. वहीं, पहले चरण की सीटों पर बंपर वोटिंग को लेकर कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है.

Assembly Election 2026 Live Updates (PM Modi Photo-PTI)

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85 फीसदी से अधित वोटिंग हुई है.  बंगाल में एक तरफ जहां ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चौथी बार सत्ता बचाने की जंग लड़ रही हैं. तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी राज्य में राज स्थापित करने की कोशिश में जुटी है. बता दें कि बंगाल की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...

 

12:58 PM (6 घंटे पहले)

PM मोदी बोले- TMC महिला विरोधी पार्टी है

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी के डर और भ्रष्टाचार से आजादी दिलाना बहुत जरूरी है.बीजेपी बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है. बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार की फाइलें खुलेंगी. टीएमसी के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी.

 

12:52 PM (6 घंटे पहले)

बंगाल में बोले पीएम मोदी- TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था. पहले चरण में बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है.

12:49 PM (6 घंटे पहले)

बंगाल में वोटिंग पर बोले PM मोदी- जनता ने परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल के पानिहाटी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बंपर वोटिंग के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है. दूसरी चरण में विजय ध्वज फहराना है. बंगाल ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण किया है.  

 

12:13 PM (6 घंटे पहले)

Amit Shah Targets TMC and Mamata in Bengal

Posted by :- Sana Zaidi

 

Advertisement
12:10 PM (6 घंटे पहले)

अमित शाह बोले- BJP राज में बंगाल में कोई गुंडा नजर नहीं आएगा

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टीएमसी की ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP की सरकार बनना बहुत जरूरी है. उनकी पहली प्राथमिकता होगी बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें डर से मुक्ति दिलाना. शाह ने कहा, “जहां महिला मुख्यमंत्री खुद महिलाओं से पूछती हैं कि 7 बजे के बाद घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है, मुझे लगता है कि उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है. आज मैं बंगाल की माताओं और बहनों को आश्वासन देना चाहता हूं कि 5 तारीख को BJP की सरकार बनते ही, रात 1 बजे भी एक छोटी सी लड़की स्कूटर लेकर निकल सकेगी। कोई गुंडा उसकी तरफ देखने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा.

 

11:44 AM (7 घंटे पहले)

भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है: बंगाल में बोले अमित शाह

Posted by :- Sana Zaidi

शाह के मुताबिक, लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है. उन्होंने कहा कि बंगाल में अब “भय से भरोसे” की यात्रा जारीयात्रा जारी है और परिवर्तन तय है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

 

11:36 AM (7 घंटे पहले)

बंगाल में पहले चरण में 152 में 110 सीटें जीत रहे हैं: अमित शाह

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतने जा रहे हैं. दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी. शाह ने कहा कि हमारी टीम ने वोटिंग का आकलन किया है, बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है. भारत के पूर्व और पश्चिम में विकास होगा. हमारी सरकार में भाई-भतीजा टैक्स नहीं होगा. सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएंगे.

 

11:12 AM (7 घंटे पहले)

Assembly Election 2026:भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में ममता बनर्जी

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी.

10:16 AM (8 घंटे पहले)

Assembly Election 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग पर अमित शाह ने दी बधाई

Posted by :- Sana Zaidi

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं. बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए  चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं.

 

Advertisement
10:13 AM (8 घंटे पहले)

बंगाल में 10% बढ़ा मतदान

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर 92.88 फीसदी मतदान रहा, जो पिछले चुनाव से 10 फीसदी ज्यादा है. 2011 में सिर्फ तीन फीसदी ज्यादा वोटिंग से सत्ता बदल गई थी. इस बार बंगाल में वोटिंग की सुनामी दिख रही है, जिसने राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ा दी है. यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...
 

10:11 AM (8 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Polls: पहले चरण में बंगाल की कितनी सीटों पर हुआ मतदान?

Posted by :- Sana Zaidi

बंगाल चुनाव में पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई. इनमें कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों की सीटें शामिल हैं. दूसरे चरण में बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.

10:09 AM (8 घंटे पहले)

West Bengal Election: बंगाल में पहले चरण में बंपर वोटिंग

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 92 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है. जो आजादी के बाद से विधानसभा चुनावों में बंगाल में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में वोट देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी है.