UP Board Result 2020: चार मई से चेक होंगी कॉपि‍यां? सरकार ने क्या कहा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन खत्म होने के बाद 4 मई से शुरू हो सकता है. जानें- मंगलवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने क्या कहा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. इसी वजह से अभी तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो सका है. अभी सरकार इसके बारे में क्या सोच रही है, क्या है सरकार का आगे का प्लान, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलावर को यूपी बोर्ड की परीक्षा और रिजल्ट के बारे में जानकारी दी.

Advertisement

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से सभी राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं. लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के प्रकोप से पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट ( UP Board Results 2020) का इंतजार कर रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

ऑनलाइन लर्निंग व टीचिंग को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सभी श‍िक्षामंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बैठक कर रहे थे. बैठक में यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि अगर स्थितियां सामान्य रहीं तो 3 मई को लॉकडाउन खुलने के बाद 4 मई से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवाया जा सकता है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इस समय सबसे महत्वपूर्ण काम प्रदेश के 275 केंद्रों पर 3.10 करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन होना है. इसमें इस बार दोगुना समय लगने का अनुमान है. इस हालात में परिणाम जून के दूसरे सप्ताह से पहले आना मुश्किल है. कोरोना के कारण जो हालात पैदा हुए हैं उसमें से 25 से 20 दिन में कॉपियां जांचने का अनुमान है. जिन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है वहां बैठने की सीमित जगह है. पहले एक बेंच पर चार-चार टीचर बैठकर कॉपियां जांच लेते थे, लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार अब दो लोगों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी. इसके लिए केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करके 2-2 सब्जेक्ट की कॉपियां जांचने की तैयारी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement