RRB JE Admit card:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)ने जूनियर इंजीनियर (इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी) सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इनमें डिपो मटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) भी शामिल हैं. उम्मीदवार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर समेत जूनियर इंजीनियर (इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी), डिपोजिट मटिरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल अरसेनल (CMA)के कुल 13,487 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी. इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी को खत्म हो गई थी. बोर्ड ने संबंधित पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मई तय किया है.
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस या फिर ईमेल के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना एडमिट कार्ड जिसमें फोटो हो और पहचान पत्र ले जाना जरूरी है.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1 - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2 - होमपेज पर आरआरबी एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 - नए विंडों के खुलने पर मांगी गई जानकारियां भरें.
स्टेप 4 - सबमिट करें.
स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा.
स्टेप 6 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
aajtak.in