RBI Assistant Admit Card 2020: आरबीआई ने जारी किए एडमिट कार्ड, देखें

IBPS: एडमिट कार्ड आप RBI की ऑफिशि‍यल वेबसाइट rbi.org.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

RBI Assistant Admit Card: आरबीआई के असिस्टेंट पदों को भरने के लिए होने वाली पर‍ीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आरबीआई की ऑफिशल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर RBI Assistant Hall Ticket 2020 डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा के एडमिट कार्ड या हॉल टिकट आवेदक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर या पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ की जानकारी वेबसाइट पर दिए लिंक पर डालकर डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 15 फरवरी 2020 तक उपलब्ध रहेंगे.एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना आवेदकों को ईमेल/SMS के जरिए भी मिलेगी.इसमें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया गया होगा.आवेदक उस लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा 2020 का आयोजन 14-15 फरवरी 2020 को किया जा रहा है. ये पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. इसे हल करने के लिए आवेदकों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा.

RBI Assistant Admit Card 2020 download करने की डायरेक्ट लिंक

साथ ले जाएं ये कागजात

परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक डॉक्यूमेंट को साथ ले जा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement