शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे 151 सरकारी स्‍कूलों के नाम

राजस्थान के 151 सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा. विधानसभा में कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने यह जानकारी सदन में दी.

Advertisement

राजस्थान के 151 सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा. विधानसभा में कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने यह जानकारी सदन में दी.

सराफ ने बताया कि शिक्षा विभाग को के नाम की सूची सौंप दी गई है और जल्द ही स्‍कूलों का नामांकरण कर दिया जाएगा.

घनश्‍याम ने पूछा था कि राज्‍य सरकार ने बहुत पहले घोषणा की थी कि स्‍थानीय सरकारी स्‍कूलों का नाम प्रदेश के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा. पूरे राज्‍य में ऐसे 100 मामले लंबित हैं, लेकिन शिक्षा विभाग इस सिलसिले में कुछ भी नहीं कर रहा है.

Advertisement

हालांकि इस दौरान कांग्रेस विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने पूरक प्रश्न कर झुंझुंनू में सैनिक स्कूल खोलने का मामला उठाया और मंत्री से पूछा कि सुराज संकल्प यात्रा में किया गया वादा सरकार कब पूरा करेगी. इसपर सराफ ने कहा कि जब केंद्र से हरी झंडी मिलेगी तब ही सैनिक स्कूल खोला जा सकेगा.

इस दौरान विधायक घनश्याम ​मेहर और डोटासरा ने सरकार पर शहीद परिवार को दी जाने वाली सुविधाएं में कटौती करने का आरोप लगाया. मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तुलना में बीजेपी सरकार ने सैनिकों के भत्ते बढ़ाए है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement