प्रकाश जावड़ेकर ने की छात्रों से डिजिटल प्रणाली का हिस्सा बनने की अपील

प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में 'डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपेन' के तहत छात्रों को सम्बोधित करते हुए 'Change of Agents' बनने की अपील की.

Advertisement
प्रकाश जावेड़कर प्रकाश जावेड़कर

रोशनी ठोकने

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में 'डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपेन' के तहत छात्रों को सम्बोधित करते हुए 'Change of Agents' बनने की अपील की.


दरअसल प्रकाश जावड़ेकर हिंदू कॉलेज में करीब एक हजार छात्रों से डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपेन पर रूबरू हो रहे थे. नोटबंदी को एक अभियान बताते हुए जावड़ेकर ने कहा, 'युवा देश का भविष्य है और देश की उन्नति के लिए युवाओं को डिजिटल प्रणाली का हिस्सा बनना चाहिए.'

Advertisement


जावड़ेकर ने छात्रों को कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा, 'आज दुनिया के सभी विकसित देश डिजिटल हो गए हैं. लिहाजा हमें भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. डिजिटल इंडिया अभियान आधुनिक भारत के सपने को साकार करेगा.'

उन्होंने युवाओं से डिजिटल इंडिया के बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश में 70 करोड़ लोगों के पास डेबिट कार्ड है. हम कार्ड का यूज करें तो बैंक, एटीएम जाने की जरूरत ही नहीं होगी. कैशलेस भुगतान भ्रष्टाचार को दूर करने में मदद करेगा.'


उन्होंने आगे कहा, 'हमारा सालाना बजट 17 से 18 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें से 5-6 लाख करोड़ रुपये का इस्तेमाल डिजिटल भुगतान के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जा सकता है. डिजिटल भुगतान की जरुरत इसलिए है ताकि टैक्स की चोरी ना हो, भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाई जा सके.'

Advertisement

इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश त्यागी भी मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement