किसानों के बच्चों की शिक्षा होगी बेहतर, ये राज्य दे रहा है स्कॉलरशिप

किसानों के बच्चों की शिक्षा होगी बेहतर..ये राज्य देगा स्कॉलरशिप...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

किसानों के बच्चों के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप काफी हद तक शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारी समस्या को हल कर सकता है.  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को ओडिशा में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली योजना "कलिया फॉर लाइवलीहुड एंड इनकम ऑगमेंटेशन" के तहत एक स्कॉलरशिप की  घोषणा की है. जो किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए फायंदेमंद साबित होगी.  जी हां ओडिशा सरकार 'KALIA Chhatra Bruti' नाम की स्कॉलरशिप की घोषणा की है. जो किसानों के बच्चों को दी जाएगी. बता दें, ये स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए होगी जो जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं.

Advertisement
पटनायक ने कहा कि सरकार ने किसानों के बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में सोचते हुए इस स्कॉलरशिप की घोषणा की है. ताकि उन्हें पढ़ाई में मदद मिल सके. बता दें, सरकारी प्रोफेशनल कॉलेजों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने वाले किसानों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य होंगे.

क्या है कालिया

राज्य सरकार किसानों के लाभ के लिए 'कालिया योजना' लागू कर रही है. खरीफ और रबी मौसम के लिए प्रत्येक परिवार को 5,000 रुपये की दर से 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी और इस योजना के तहत खेती करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

इसके अलावा, भूमिहीन परिवारों को बकरी पालन इकाइयों, मिनी परत इकाइयों, डकरी इकाइयों, मछुआरों और महिलाओं के लिए मत्स्य पालन किट, मशरूम की खेती और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों के लिए 12,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement