Mizoram Board: 16 जून से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं, 4700 छात्र होंगे शामिल

Mizoram 12th board exam 2020: मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की जिन छात्रों की परीक्षा स्थगित हो गई थी, अब उन सभी छात्रों की परीक्षाएं 16 जून से 18 जून के बीच आयोजित की जाएंगी. यहां पढ़ें डिटेल्स

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

Mizoram 12th board exam 2020: कोरोना वायरस के कारण मिजोरम सरकार ने कक्षा 12वीं की जो परीक्षा स्थगित कर दी थी अब उस परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा. मिजोरम सरकार ने कहा है, परीक्षा का आयोजन 16 जून से होगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें


मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBSE) की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुक्ति प्रमाण पत्र (एचएसएसएलसी) की कला, विज्ञान और वाणिज्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 16 जून से 18 जून के बीच आयोजित की जाएंगी.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें


आपको बता दें, कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण 12वीं की परीक्षाएं  मध्य मार्च में रोक दी गईं थीं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

जिसका असर करीब 4,700 छात्रों पर पड़ा था. ये सभी छात्र अर्थशास्त्र, रसायन, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे.

MBSE ने पहले कहा था कि ये परीक्षाएं 22 अप्रैल को आयोजित होंगी लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ने के कारण कई छात्रों ने बोर्ड के इस फैसले का विरोध किया था. जिस कारण 22 अप्रैल से परीक्षाएं आयोजित न करने का फैसला लिया गया.

बता दें, बाद में केंद्र सरकार की अपील के बाद अधिकारियों ने  लॉकडाउन की वजह से इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. वहीं एक अन्य नोटिफिकेशन में बोर्ड ने यह भी कहा है कि 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं राज्य में 11 केंद्रों पर 16 जून को आयोजित की जाएंगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement