गुलाम भारत में पेश किया गया था पहला आम BUDGET, जानें रोचक बातें...

बजट का इतिहास 150 साल से ज्‍यादा पुराना है. भारतीय इतिहास में बजट से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे. डालते हैं इन्हीं तथ्यों पर नजर...

Advertisement
बजट का इतिहास बजट का इतिहास

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश कर दिया है. किसे क्‍या मिला, इससे इतर हम आपको बता रहे हैं भारतीय बजट से जुड़ी दिलचस्‍प बातें...

पहला बजट जेम्स विल्सन ने पेश किया था
जेम्स विल्सन को भारतीय बजट का संस्थापक भी कहते हैं. भारत में पहला बजट 18 फरवरी 1860 को वायसराय की परिषद में जेम्स विल्सन ने ही पेश किया था. यह उन दिनों की बात है जब भारत एक गुलाम देश था. हालांकि इस बजट के दौरान भारतीयों को बोलने तक का अधिकार नहीं था.

Advertisement

स्वतंत्र भारत का पहला बजट
स्वतंत्र भारत का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने नवंबर 26 नवंबर 1947 में पेश किया था. इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था की समीक्षा की गई थी और कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया था.


बजट पेश न करने वाले वित्त मंत्री
के.सी. नेगी भारत के ऐसे वित्त मंत्री थे जिन्होंने बजट नहीं पेश किया था. वे केवल 35 दिनों तक वित्त मंत्री रहे.

RBI के गवर्नर बने वित्त मंत्री
सी.डी. देशमुख भारत के पहले ऐसे वित्त मंत्री थे, जो मंत्री बनने से पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके थे. बता दें वह रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर थे.

जन्मदिन के मौके पर पेश किया बजट
मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में सबसे अधिक 10 बार देश का बजट पेश किया. केवल वही एक ऐसे वित्त मंत्री थे, जिन्होंने 1964 और 1968 में दो बार, 29 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बजट पेश किया था.

Advertisement

पीएम पद पर रहते हुए पेश किया बजट
देश के इतिहास में कई पूर्व प्रधान‍मंत्रियों ने पीएम पद पर रहते हुए भी वित मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभालते हुए संसद में बजट को पेश किया. इनमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शामिल हैं.

महिलाओं में अब तक इन्दिरा गांधी पहली वित्त मंत्री
संसद में बजट प्रस्तुत करने वाली एकमात्र महिला इन्दिरा गांधी हैं, जिन्होंने 1970 में आपातकाल के दौरान संसद में बजट पेश किया था.

हलवा परोसे जाने की रस्म
देश के आम बजट की प्रिंटिंग की प्रक्रिया हलवा परोसे जाने की रस्म के साथ वर्षों से चली आ रही है. एक बड़ी कड़ाही में हलवा बनाया जाता है और वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को परोसा जाता है. इसके साथ ही बजट की तैयारियों में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को अपने परिवार तक से अलग होकर नॉर्थ ब्लॉक के प्रेस में रहना होता है.

सात दिन कड़ी निगरानी में रहते हैं अधिकारी
बजट पेश किए जाने से सात दिन पहले वित्त मंत्रालय के बजट से जुड़े अधिकारी, विशेषज्ञ, प्रिंटिंग का काम करने वाले तथा अन्य संबंधी लोग दुनिया से अलग होकर नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के भूतल में स्थित कक्ष में रहकर बजट को अंतिम रूप देते हैं. इस दौरान इन लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों का दल इनकी आवाजाही पर नजर रखता है.

Advertisement

यहां होती है बजट की प्रिंटिंग
पहले बजट की प्रिंटिंग राष्ट्रपति भवन में होती थी, लेकिन 1950 में बजट लीक हो गया जिसके बाद प्रिंटिग के काम को मिन्टो रोड स्थित सरकारी प्रेस में भेज दिया गया. 1980 से बजट नॉर्थ ब्लॉक यानी वित्त मंत्रालय में प्रिंट किया जाता है. बजट की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी कर्मचारियों को मंत्रालय में ही रोका जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement