दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार शहर में अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना होगा, जो कि लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है.
श्रम और रोजगार मंत्री ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि विशेष कार्यक्रम के रूप में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले कुछ दिनों में एक नौकरी पोर्टल लॉन्च करेंगे, जहां नौकरी तलाशने वाली कंपनियां और नौकरी चाहने वाले खुद को पंजीकृत कर सकते हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सुधारों के साथ आएगी, जो कोरोनो वायरस-प्रेरित लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है. इस वायरस के कारण कई प्रवासी श्रमिक दिल्ली से बाहर अपने गांव लौट गए हैं वहीं कई लोगों ने इस दौरान अपनी नौकरी खो दी है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
इन सभी को देखते हुए हमने रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए एक खास कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है. राय ने कहा, अगले कुछ दिनों में, सरकार एक नौकरी पोर्टल लॉन्च करेगी.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने व्यवसायों में COVID-19 के प्रभाव से उबरने में मदद करने के लिए आर्थिक सुधार के उपायों का पता लगाने के लिए एक 12-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है.
aajtak.in