केरलः लॉकडाउन के बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से

लॉकडाउन में होने जा रही इस परीक्षा में प्रदेश के तीन लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे. इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों पर कोरोना को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षा केंदों का सैनिटाइजेशन कराया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

गोपी उन्नीथन

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 26 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

  • तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
  • परीक्षा केंद्रों का किया गया सैनिटाइजेशन

कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. तीन चरणों में सख्ती के बाद लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने कुछ ढील भी दी है. हवाई सफर की शुरुआत हो चुकी है, वहीं ट्रेन परिचालन भी एक जून से शुरू हो रहा है. हालात सामान्य बनाने की कोशिशों के बीच गृह मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेज खोलने की इजाजत नहीं दी है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

ऐसे में केरल बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की शेष बची परीक्षा कराने जा रहा है. लॉकडाउन में 26 मई यानी आज से होने जा रही इस परीक्षा में प्रदेश के तीन लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे. इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों पर कोरोना को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षा केंदों का सैनिटाइजेशन कराया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

साथ ही परीक्षा देने पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए भी ऐसे प्रबंध किए गए हैं, जिससे कोरोना के खतरे को दूर रखा जा सके. गौरतलब है कि देश में कोरोना का पहला मामला केरल में ही सामने आया था. एक समय केरल कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची में शीर्ष दो में शामिल था, लेकिन हालात को काबू कर लिया गया.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

इस समय, जब देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद एक लाख के आंकड़े को पार कर डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है. केरल में कोरोना के मरीजों की कुल तादाद एक हजार से भी कम है. प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 847 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 521 उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. सूबे में कोरोना के कारण अब तक चार संक्रमितों की मौत हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement